फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Due to cloud in Azamgarh, solar eclipse could not be seen, disappointed

आजमगढ़ में बदली के कारण नहीं दिख सका सूर्य ग्रहण, मायूस

Sun, 21 Jun 2020 10:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
Due to cloud in Azamgarh, solar eclipse could not be seen, disappointed
आजमगढ़। सूर्य ग्रहण को आंखों से देखने के लिए लोगों में जबरदस्त उत्साह था। लेकिन बदली ने लोगों के अरमानों पर पानी फेर दिया। वहीं रात में ही सूतक लगने के कारण पूजन और आरती के बाद मंदिरों के कपाट बंद कर दिए गए। जो सूर्यग्रहण समाप्त होने के बाद शाम को लगभग चार बजे ही खोले गए और सुबह की आरती की गई।
विज्ञापन

रविवार के दिन बहुत से लोगों ने सूर्यग्रहण लगने से पहले ही नाश्ता-पानी कर लिया। इसकी मुख्य वजह यह थी कि बहुत से लोगों का मानना है कि सूर्यग्रहण के दौरान कुछ भी खाना-पीना नहीं चाहिए। सूर्यग्रहण को लेकर पुजारी और महंत ने मंदिरों के कपाट बंद कर दिए। महिलाओं ने सूर्य ग्रहण के दौरान धार्मिक पुस्तकें पढ़कर समय बिताया। कुछ लोगों ने सूर्यग्रहण के नजारे को देखने का भी मन बनाया था। लेकिन बदली के कारण उनका यह अरमान पूरा नहीं हो सका। सूर्यग्रहण रविवार को सुबह 10 बजकर 11 मिनट से शुरू होकर दोपहर एक बजकर 40 मिनट तक रहा। इस दौरान जनपद के सभी प्रसिद्घ मंदिरों दक्षिण मुखी देवी मंदिर, बड़ा गणेश मंदिर, भवरनाथ सहित अन्य मंदिरों के कपाट बंद रहे। रात से ही सूतक लगने के कारण मंदिरों में सुबह की आरती और पूजन नहीं हुआ। दो बजे सूतक हटने के बाद भगवान को नहलाकर पूजा अर्चना करने के साथ ही सुबह की आरती की गई और मंदिरों को श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिया गया। बड़ा गणेश मंदिर के महंत राजेश मिश्रा ने बताया कि शनिवार की रात से ही सूतक लग गया था जिसके कारण रात सवा नौ बजे से ही मंदिर के कपाट बंद कर दिए गए थे। सुबह के समय पूजा अर्चना और आरती भी नहीं हुई। दो बजे सूतक हटने के बाद विघ्न विनाशक को नहलाने के बाद सुबह की आरती की गई और मंदिर को श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed