आजमगढ़। सदर तहसील के मोहब्बतपुर में बनने वाले राज्य विश्वविद्यालय के लिए प्रस्तावित भूमि का गुरुवार को पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों और कर्मचारियों ने ड्रोन सर्वे किया। इस दौरान देखने वालों काफी संख्या में ग्रामीण भी पहुंच गए थे। विभागीय कर्मचारियों ने बताया कि ड्रोन सर्वे कुल तीन दिनों तक चलेगा। निर्माण शुरू करने के लिए से यह सर्वे कराया जा रहा है। डीपीआर की मंजूरी के बाद जल्द काम शुरू कराने की बात कही गई।
मोहब्बतपुर में 50 एकड़ भूमि पर राज्य विश्वविद्यालय का निर्माण कराया जाना है। कार्यदायी संस्था की ओर से विवि के निर्माण के लिए पहले फेज के लिए 171.44 करोड़ का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा गया था। शासन स्तर पर गठित कमेटी ने पहले फेज में शामिल कार्यों में शामिल 29.12 करोड़ रिंग डैम एवं नाला शिफ्टिंग, 21.04 करोड़ की मिट्टी भराई के कार्यों पर आपत्ति लगा दी थी। शासन पहले फेज में सामिल कार्यों को 120 करोड़ की लागत से कराना चाहता है। ऐसे ही सहारनपुर में कार्यदायी संस्था की ओर से 109 करोड़ की भेजी गई डीपीआर को भी संशोधित कर 92 करोड़ का किया जा चुका है। आजमगढ़ की डीपीआर को भी कम कई कमेटियों का गठन कर उक्त कार्यों की जांच कराई जा चुकी है। इसकी रिपोर्ट भी पिछले शनिवार को शासन को भेजी जा चुकी है। अब इस पर अंतिम निर्णय शासन को लेना हैं। डीपीआर की मंजूरी और कार्य शुरू होने को लेकर बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। क्षेत्रीय उच्च शिक्षाधिकारी ज्ञान प्रकाश वर्मा ने बताया कि कमेटी ने अपनी रिपोर्ट शासन को भेज दी है।