{"_id":"5e30753a8ebc3e4afd2fce1e","slug":"driver-escaped-leaving-liqour-woth-10-lakhs-azamgarh-news-vns5075980120","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस लाख की देशी शराब बरामद, चालक-खलासी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस लाख की देशी शराब बरामद, चालक-खलासी फरार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानी की सराय। स्थानीय कस्बे में देसी शराब से लदे एक डीसीएम को पुलिस ने पकड़ने में सफलता पायी। वहीं डीसीएम चालक व खलासी मौके से भाग निकलने में सफल रहे। सेल्स टैक्स टीम की सूचना पर रानी की सराय थाना पुलिस ने शराब पकड़ने में सफल हो सकी है। बरामद शराब की कीमत लगभग दस लाख रुपये आंकी जा रही है।
सेल्स टैक्स की टीम मंगलवार को सरायमीर थाने के पास चेकिंग अभियान चल रही थी। इसी दौरान शाहगंज की तरफ से आ रही एक डीसीएम चालक चेकिंग होता देख गाड़ी की रफ्तार बढ़ा दिया और सेल्स टैक्स टीम के रुकने के इशारे पर भी नहीं रुका। इस पर सेल्स टैक्स टीम ने तत्काल इसकी सूचना रानी की सराय थाने को दे दी और खुद भी पीछा करना शुरू कर दिये। शराब लदी डीसीएम रानी की सराय कस्बे में पहुंची तो एक बाइक को भी टक्कर मार कर क्षतिग्रस्त कर दिया। इस बीच रानी की सराय पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी। पुलिस को आता देख कर डीसीएम चालक व खलासी मौके पर ही वाहन छोड़ कर फरार हो गए। तलाशी लेने पर डीसीएम में 450 पेटी में 2100 देसी शराब की शीशी बरामद हुई। वाहन पर हरियाणा प्रांत कर रजिस्ट्रेशन नंबर लगा हुआ था। एसओ रानी की सराय केशव प्रसाद द्विवेदी ने बताया कि चालक व खलासी की गिरफ्तारी के लिए टीम लगा दी गई है।