फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Drinking water to reach every household; DPR worth 8.87 crore prepared.

Azamgarh News: हर घर तक पहुंचेगा पेयजल, 8.87 करोड़ की डीपीआर तैयार

Mon, 12 Oct 2026 11:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
Drinking water to reach every household; DPR worth 8.87 crore prepared.
नगर पंचायत अतरौलिया के सभी घरों तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने की तैयारी है। इसके लिए जल निगम नगरीय की ओर से अमृत-2 योजना के तहत 8.87 करोड़ रुपये की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार की गई है।
विज्ञापन

नगर पंचायत में कुल 11 वार्ड हैं। वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार, नगर पंचायत की आबादी करीब 10 हजार थी। समय के साथ कस्बे का विस्तार हुआ है। नए मकान और दुकानें बनने के साथ आबादी और पेयजल की मांग भी बढ़ी है।
विज्ञापन

हालांकि, पेयजल आपूर्ति के लिए पुरानी व्यवस्था पर ही निर्भरता बनी हुई है। इसे देखते हुए जल निगम नगरीय ने अमृत-2 योजना के तहत कस्बे का सर्वे कराया। अधिशासी अभियंता जियाउल हक ने बताया कि सर्वे के आधार पर पेयजल व्यवस्था के विस्तार की कार्ययोजना तैयार की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके तहत पूरे नगर क्षेत्र को दो जोन में बांटकर काम कराने की कार्ययोजना तैयार की गई है। पहले जोन में पुरानी पानी की टंकी से संबंधित कार्य प्रस्तावित हैं। इसके बाद दूसरे जोन में एक नई पानी की टंकी बनाई जाएगी।
तीन नए ट्यूबवेलों की स्थापना होगी। कस्बे में 10 किमी पाइप लाइन बिछाकर 2127 नए नल कनेक्शन दिए जाएंगे। इससे पेयजल आपूर्ति की मौजूदा व्यवस्था से वंचित परिवारों को भी नल से जल की सुविधा मिल सकेगी।

000
8.87 करोड़ रुपये की डीपीआर तैयार की गई है। कस्बे में 10 किमी पाइप लाइन बिछाकर 2127 नए नल कनेक्शन दिए जाने की कार्ययोजना बनाई गई है। -जियाउल हक, एक्सईएन, जल निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed