फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Doors and lights of idols in pandals were turned off

Azamgarh News: पंडालों में मूर्तियों के पट और लाइट किए बंद

Fri, 11 Oct 2024 02:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Oct 2024 02:51 AM IST
विज्ञापन
Doors and lights of idols in pandals were turned off
आजमगढ़। शहर कोतवाल के रवैये से क्षुब्ध होकर पूजा समितियों ने बृहस्पतिवार को विरोध जताते हुए मूर्तियों के पट बंद कर दिए। वहीं सजावट में लगी रंग-बिरंगी झालरों व लाइटों को भी बंद कर दिया। सभी ने कोतवाल पर मनमानी करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई करने की मांग की। इस दौरा आंधे घंटे तक पंडालों के पट और लाइटें बंद रहीं। उच्चाधिकारियों के हस्तक्षेप से मामला सुलझाया गया।
विज्ञापन

इन दिनों पूरे शहर में जगह-जगह मां दुर्गा की मूर्तियां लगाई गई हैं। वहीं बड़े-बड़े साउंड बाक्स लगाए गए हैं। पूजा समितियों का कहना है कि शुक्रवार को रामनवमी है। इसके बाद अगले दिन शनिवार को दशहरा है। इस दिन पूरे शहर में भव्य मेला लगता है।
विज्ञापन

ऐसे में शहर कोतवाल चंद्रमौली पांडेय द्वारा पूजा पंडालों के पास पहुंचकर उन्हें परेशान किया जा रहा है। पूजा समितियों का आरोप है कि कोतवाल द्वारा कहीं साउंड बाक्स हटाने तो कहीं लाइट को हटाने को कहा जा रहा है। मुकदमा दर्ज करने की भी धमकी दी जा रही है। जिससे क्षुब्ध होकर शहर के सदावर्ती, पुरानी कोतवाली, सीताराम, दलसिंगार, पूर्वी टोला, खत्री टोला, जालंधरी, मुकेरीगंज व आसिफगंज की पूजा समितियों द्वारा बृहस्पतिवार की शाम पंडाल में लगी मूर्तियों के पट बंद कर दिए गए। वहीं कुछ पूजा पंडालों में लाइटों तक को बंद कर दिया गया है। पूजा समितियों ने कोतवाल पर कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन




पूजा समितियों ने बिजली का कनेक्शन नहीं लिया है। पंडाल में कोई दुर्घटना न हो इसके लिए कोतवाने के कुछ निर्देश दिए थे। जिसका पूजा समितियों ने विरोध किया। बात करके मामला सुलझा लला गया है। - हेमराज मीना, पुलिस अधीक्षक आजमगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed