फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   DM sought clarification from the project manager on negligence in work

Azamgarh News: काम में लापरवाही पर डीएम ने परियोजना प्रबंधक से मांगा स्पष्टीकरण

Thu, 16 Jan 2025 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
DM sought clarification from the project manager on negligence in work
आजमगढ़। डीएम नवनीत सिंह चहल की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में 50 लाख से ऊपर के समस्त निर्माण और सीएम डैशबोर्ड की बैठक की गई। बैठक में डीएम ने अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाते हुए उसे समय से पूरा करने का निर्देश दिया। वहीं अपेक्षित प्रगति न लाने पर पर्यटन विभाग के परियोजना प्रबंधक से स्पष्टीकरण मांगा।
विज्ञापन


डीएम ने कहा कि नोडल अधिकारी की ओर से जो भी रिपोर्ट उपलब्ध कराई जाती है, उस रिपोर्ट का सत्यापन कराकर निर्माण कार्यों को समय से पूरा कराएं। यदि किसी भी परियोजना में कोई समस्या आती है तो उससे तत्काल अवगत कराया जाए। कस्तूरबा गांधी विद्यालय तहबरपुर तथा बिलरियागंज में भूमि की उपलब्धता न होने के कारण कार्यदायी संस्था ग्रामीण अभियंत्रण विभाग की ओर से कार्य नहीं कराया जा रहा है, जिस पर डीएम ने बीएसए को निर्देशित किया कि तत्काल संबंधित एसडीएम से समन्वय स्थापित कर भूमि की उपलब्धता सुनिश्चित करें। पर्यटन विभाग के परियोजना प्रबंधक का स्पष्टीकरण मांगा गया, क्योंकि उनके द्वारा नहीं अपने विभाग की योजना में अपेक्षित प्रगति नही की जा रही है और न ही बैठक में उनके द्वारा प्रतिभाग किया गया।
विज्ञापन


जिलाधिकारी की ओर से सभी कार्यदायी संस्थाओं को निर्देशित किया गया कि सीएम डैशबोर्ड पर एक करोड़ या उससे ऊपर की जो भी परियोजना है, उसकी समय से पोर्टल पर फीडिंग कराएं। जिन परियोजनाओं के लिए भूमि उपलब्ध नहीं है या विवादित हैं, उनके संबंध में स्वयं उपस्थित होकर सूचना उपलब्ध कराएं। डीएम ने अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, डीपीआरओ और अधिशासी अभियंता जल निगम ग्रामीण को निर्देशित किया कि आप सभी लोग अपने परियोजनाओं में प्रगति बढ़ाएं। यदि अगले महीने में आपका ग्रेड ई आता है तो आपके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई भी प्रस्तावित की जाएगी। इस मौके पर सीडीओ परीक्षित खटाना डीडीओ संजय कुमार सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed