फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Divyanshi of Agra gets double title in Mini State Championship

मिनी स्टेट चैंपियनशिप में आगरा की दिव्यांशी को दोहरा खिताब

Mon, 03 Oct 2022 10:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Oct 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
Divyanshi of Agra gets double title in Mini State Championship
जिला बैडमिंटन संघ की ओर से आयोजित तीन दिवसीय प्रतियोगिता के समापन पर पुरस्कार के साथ विजेता खिला? - फोटो : AZAMGARH
नगर के सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित मिनी स्टेट चैंपियनशिप प्रतियोगिता का सोमवार को पुरस्कार वितरण के साथ समापन हो गया। प्रतियोगिता में आगरा की दिव्यांशी गौतम ने दोहरा खिताब हासिल किया। जबकि बालक एकल वर्ग में प्रयागराज के प्रखर ने जीत हासिल कर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।
विज्ञापन

जिला बैडमिंटन संघ आजमगढ़ के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय प्रतियोगिता के तीसरे और अंतिम दिन काफी संघर्ष पूर्ण मैच खेले गए। बालिका एकल के फाइनल मैच में आगरा की दिव्यांशी गौतम ने लखनऊ की प्रियांशी गोला को 21-10 21-11 से पराजित किया। जबकि बालक एकल फाइनल में प्रयागराज के प्रखर तिवारी ने सहारनपुर के सार्थक चोमू को 21-19, 17-21, 21-17 से पराजित किया। बालक युगल का फाइनल मैच अयोध्या और सहारनपुर के दिव्यांश सिंह और सार्थक सोम ने प्रयागराज के प्रखर तिवारी और शिवेश गुप्ता को कड़े संघर्ष में 22-20 व 21-17 से पराजित कर खिताब अपने नाम किया। बालिका युगल का फाइनल मैच आगरा की दिव्यांशी गौतम और मेरठ की जानवी सिंह और आजमगढ़ और वाराणसी की सौम्या सिंह और याना गुप्ता के बीच खेला गया। जिसमें दिव्यांशी गौतम और जानवी सिंह ने सौम्या सिंह और याना गुप्ता को 21-19 व 24-22 से पराजित कर खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता में दिव्यांशी गौतम ने दोहरा खिताब प्राप्त किया। आदर्श जूनियर हाई स्कूल ब्रह्मस्थान नगर क्षेत्र आजमगढ़ छात्राओं ने प्रतिभा श्रीवास्तव के नेतृत्व में बड़ा निक लागे पूरे देश की माटी पर नृत्य कर सभी का मन मोह लिया। प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि अयोध्या के रघुवंश संकल्प सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष दिलीप दास जी महाराज द्वारा प्रतियोगिता के विजेता उपविजेता खिलाड़ियों में पुरस्कार वितरण किया गया। प्रतियोगिता को संपन्न कराने के लिए रेफरी रविंद्र चौहान, अजय सिंह, अजीत सिंह, सत्येंद्र उपाध्याय, पवन पांडेय, राजीव राय, वीरेंद्र प्रजापति, वैष्णवी अवनी को भी सम्मानित किया गया। इस मौके पर संस्था अध्यक्ष डा. डीपी राय, सचिव डा. पीयूष सिंह, संयोजक अजेंद्र कुमार राय, राजेंद्र प्रसाद आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed