फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Divisional officers posted at seven checkposts in the district

जनपद में सात चेकपोस्टों पर मंडलीय अधिकारी तैनात

Sat, 16 May 2020 09:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2020 09:12 PM IST
विज्ञापन
Divisional officers posted at seven checkposts in the district
आजमगढ़। कमिश्नर कनक त्रिपाठी ने गैर प्रांतों से आ रहे प्रवासी मजदूरों को गंतव्य तक पहुंचने के लिए शनिवार को डीआईजी सुभाष चन्द्र दुबे, एमडी, जनपद के नोडल अधिकारी शिवप्रसाद, डीएम एनपी सिंह, एसपी त्रिवेणी सिंह के साथ बैठक की।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने कहा कि अन्य जनपदों और बिहार जाने वाले प्रवासी मजदूर भी जनपद से होकर पैदल अथवा निजी संसाधनों से जा रहे हैं। जो भी बाहरी आ गए हैं उनके लिए भोजन-पानी की व्यवस्था करते हुए उन्हें सरकारी संसाधन से संबंधित जनपदों को भेजा जाए। पर्याप्त वाहनों की उपलब्धता बनाए रखते हुए तत्काल प्रभाव से मजदूरों को सड़कों पर पैदल चलने से रोकना होगा। बस स्टेशन अत्यंत संवेदनशील स्थल हैं, इसलिए वहां पर रोस्टर के अनुसार जनपदस्तरीय अधिकारियों की ड्यूटी लगाई जाए। जिलाधिकारी नागेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि रोडवेज की सात बसों को पैदल चलने वालों के लिए आरक्षित रखा गया है। जो भी मजदूर आए हैं उसमें अधिकांश को अनाज किट्स उपलब्ध करा दी गई है। जनपदीय सीमा पर पुलिस विभाग द्वारा सात चेक पोस्ट स्थापित हैं जहां पुलिस विभाग के अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। प्रशासनिक अधिकारियों की आवश्यकता महसूस की जा रही है। मण्डलायुक्त ने इस सम्बन्ध में अपर आयुक्त (प्रशासन) अनिल कुमार मिश्र को निर्देश दिया कि सभी सात चेकपोस्टों पर मंडलीय अधिकारियों की तत्काल ड्यूटी लगाई जाए। पुलिस विभाग द्वारा चिह्नित अन्य 24 प्वाइंट पर मजदूरों को तात्कालिक व्यवस्था के तहत पानी, गुड़ और चने की नियमित व्यवस्था रखी जाए। चेकपोस्ट पर गैर प्रांतों से आने वाले प्रवासी मजदूरों को रोका जाए। रोडवेज की बसों से सीधे शेल्टर होम ले जाएं। वहीं से उनके जनपद को भेजें। बिहार के मजदूरों को बलिया-बिहार बार्डर तक पहुंचाएं। मजदूर सड़कों पर पैदल चलते हुए न दिखाई दें, उन्हें वाहनों के माध्यम से पहुंचाया जाए। डीआईजी सुभाष चन्द्र दुबे ने कहा कि अफरातफरी का माहौल न पैदा होने पाए। सीडीओ आनन्द कुमार शुक्ला, अपर आयुक्त वंशबहादुर वर्मा, एजीएम नरेन्द्र सिंह व जीपी गुप्ता, सीआरओ हरीशंकर, एएसपी ईला मारन, एसपी ट्रैफिक तारिक मुहम्मद, एसपी ग्रामीण एनपी सिंह, एआरटीओ डा. आरएन चैधरी, उपजिलाधिकारी सदर रावेन्द्र सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed