फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   District Panchayat: 1382 contenders for 84 posts, picture will be clear on 11

जिला पंचायत : 84 पदों पर 1382 दावेदार, 11 को साफ होगी तस्वीर

Fri, 09 Apr 2021 11:28 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Apr 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
District Panchayat: 1382 contenders for 84 posts, picture will be clear on 11
आजमगढ़। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत सदस्य पद के लिए शुक्रवार को नामांकन का कार्य संपन्न हो गया। दो दिनों में जिला पंचायत सदस्य की 84 सीटों के लिए कुल 1382 नामांकन पत्र दाखिल हुए हैं। नामांकन पत्रों की बिक्री के दौरान कुल 1561 लोगों ने नामांकन पत्र खरीदा था। सही स्थिति का पता नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापसी के बाद 11 अप्रैल को असली स्थिति पता चलेगी। मकसुदिया और जोलहापुर में सबसे ज्यादा 29-29 उम्मीदवार और राजापुर-फूलपुर में सबसे कम पांच उम्मीद्वारों ने नामांकन किया है।
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य पद की 84 सीटों के लिए नामांकन का कार्य पूरा हो चुका है। इस सीट को लेकर लोगों ने काफी संख्या में अपनी दावेदारी की है। इस दौरान सबसे अधिक नामांकन बिलरियागंज विकास खंड में और सबसे कम नामांकन पल्हना विकास खंड में दाखिल हुए हैं। हालांकि बिलरियागंज ब्लाक जनपद का सबसे बड़ा और सबसे अधिक जिला पंचायत सीटों वाला ब्लाक है। वहीं पल्हना जनपद का सबसे छोटा ब्लाक और सबसे कम जिला पंचायत सीटों वाला ब्लाक है।
विज्ञापन

बिलरियागंज में अगर देखें तो एक सीट पर कम से 20 लोग अपनी दावेदारी प्रस्तुत कर रहे हैं। जबकि पल्हना में एक सीट पर 13 से अधिक लोगों ने नामांकन दाखिल किया है। वहीं अजमतढ़ ब्लाक में सबसे अधिक 25 नामांकन छपरा सुल्तानपुर और सबसे कम नौ नामांकन सराय सागर मालटारी सीट के लिए हुआ है। हरैया विकास खंड में सबसे अधिक 22 नामांकन चांदपट्टी और सबसे कम 10 नामांकन आराजी देवारा करखिया में हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिलरियागंज में सबसे अधिक 29 नामांकन जोलहापुर और सबसे कम 10 नामांकन मधनापार, महराजगंज में सबसे अधिक 20 परशुरामपुर और सबसे कम 14-14 नामांकन अराजी अमानी और कंप्तानगंज, कोयलसा में सबसे अधिक 20 नामांकन टहर किशुनदेवपुर और सबसे कम 10 नामांकन ऊसुरकुढ़वा, अतरौलिया में सबसे अधिक 14 बढ़या और सबसे कम 11-11 नामांकन नंदवा और तेजापुर में हुए है।
जबकि अहरौला में सबसे अधिक 26 नामांकन अहरौला व सबसे कम 12 लेदौरा, पवई में सबसे अधिक 29 मकसूदिया व सबसे कम 15 पवई, फूलपुर में सबसे अधिक 28-28 फूलपुर और सबसे कम पांच नामांकन राजापुर फूलपुर, मिर्जापुर के मजगदीशपुर में सबसे अधिक 25 और सबसे कम 15 नामांकन मंजीरपट्टी, तहबपुर में सबसे अधिक 34 मधसिया और सबसे कम 14 नामांकन ददरा भगवानपुर, पल्हनी में सबसे अधिक 23 हैदराबाद और सबसे कम नौ-नौ नामांकन कोल बाज बहादुर और हाजीपुर में हुए हैं।
जबकि रानी की सराय के कोटिला में सबसे अधिक 24 और सबसे कम 15 नामांकन सेठवल, मुहम्मदपुर में सबसे अधिक 26 नंदावं और सबसे कम 13 नामांकन रानीपुर रजमो, मार्टीनगंज में सबसे अधिक 20 सुरहन और सबसे कम 13 नामांकन भादो, ठेकमा में सबसे अधिक 16 बरदह और सबसे कम 10 नामांकन गोमाडीह, लालगंज में सबसे अधिक 19-19 नामांकन बैरीडीह और सिधौना व सबसे कम छह नामांकन देवगांव, पल्हना में सबसे अधिक 17 लहुआं कला और सबसे कम 10 नामांकन धरनीपुर रानीपुर, तरवां में सबसे अधिक 17 रासेपुर और सबसे कम सात नामांकन मेहनाजपुर, मेंहनगर में सबसे अधिक 16 कंहरिया और सबसे कम नौ-नौ नामांकन गौरा और गोपालपुर, जहानागंज में सबसे अधिक 21 धरवारा और सबसे कम 13 नामांकन जिगरसंडी, सठियांव विकास खंड में सबसे अधिक16 नामांकन बंहौर और सबसे कम नौ नामांकन इब्राहिमपुर सीट लिए हुए हैं।

सबसे ज्यादा पिछड़ा वर्ग से जबकि सबसे कम सामान्य वर्ग से नामांकन
आजमगढ़। अन्य पिछड़ा वर्ग से कुल 692, महिला वर्ग से 663 नामांकन किए गए हैं। अनुसूचित जाति से 438 और सामान्य वर्ग से सबसे कम 252 नामांकन दाखिल हुए हैं। नामांकन दाखिल करने के बाद 9-10 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच और 11 को नाम वापसी होगी।
0000000000000000000000
विकासखंडवार जिपंस के लिए हुए नामांकन
ब्लाक सीट नामांकन
अजमतगढ़ 04 67
हरैया 04 67
बिलरियागंज 05 100
महराजगंज 04 61
कोयलसा 03 48
अतरौलिया 03 36
अहरौला 04 77
पवई 04 81
फूलपुर 04 82
मिर्जापुर 04 81
तहबरपुर 03 63
पल्हनी 04 62
रानी की सराय 04 77
मुहम्मदपुर 04 78
मार्टीनगंज 04 60
ठेकमा 04 52
लालगंज 04 55
पल्हना 02 27
तरवां 04 49
मेंहनगर 04 44
जहानागंज 03 54
सठियांव 05 61
- अंबुज राय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed