फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   District Magistrate inspected

डीएम ने मां पाल्हमेश्वरी धाम पर पहुंच व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Fri, 30 Sep 2022 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 30 Sep 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
District Magistrate inspected
आजमगढ़। जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने बृहस्पतिवार को विकास खंड पल्हना में मां पाल्हमेश्वरी धाम पर स्थित अमृत सरोवर का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अमृत सरोवर की सफाई, पानी की टंकी, शौचालय, यात्री सुविधा तथा शौचालय आदि का निरीक्षण किया। साफ-सफाई में कमी मिली। इसपर बीडीओ पल्हना को सफाई का निर्देश दिया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने पर्यटन विभाग द्वारा कराए गए कार्यों का निरीक्षण करते हुए कहा कि जो कार्य अभी पूर्ण नहीं हुए हैं, उसे शीघ्र पूरा कराया जाए। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने दर्शनार्थियों की संख्या के बारे में जानकारी ली। सुरक्षा को दुरुस्त बनाए रखने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि दर्शन करने आने वाले किसी भी दर्शनार्थी को, चाहे वह महिला हो या पुरुष हो या बच्चे किसी को समस्या नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने मंदिर से निकलने ीवाले फूल-माला आदि को उचित स्थान पर निस्तारित कराने के निर्देश दिए। डीएम ने खंड विकास अधिकारी पल्हना को निर्देश दिया कि पर्यटन विभाग से समन्वय बनाकर उनके द्वारा कराए गए शौचालय निर्माण की वर्तमान स्थिति से अवगत कराते हुए पूर्ण रूप से हैंड ओवर कराएं। इस अवसर पर एसडीएम लालगंज सुरेंद्र नारायण त्रिपाठी, सीओ मनोज कुमार रघुवंशी, कोतवाल देवगांव गजानंद चौबे, खंड विकास अधिकारी पल्हना तथा अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed