फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Distraught by the disease, the girl hanged herself to death

बीमारी से क्षुब्ध युवती ने फांसी लगा कर दी जान

Sat, 14 Aug 2021 10:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Aug 2021 10:32 PM IST
विज्ञापन
Distraught by the disease, the girl hanged herself to death
बलरामपुर। सिधारी थाना क्षेत्र के हलुआडीह गांव निवासी एक युवती ने शुक्रवार की देर शाम दुपट्टे के सहारे फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

हलुआडीह गांव निवासी 18 वर्षीया सीमा गुप्ता पुत्री राम किशुन बीमार चल रही थी। पिता भी घर में बीमार पड़े हैं। परिवार की आर्थिक तंगी के चलते उसका इलाज नहीं हो पा रहा था। अपनी बीमारी को लेकर वह कई दिनों से क्षुब्ध चल रही थी। शुक्रवार की देर शाम सीमा ने घर पर टीनशेड में दुपट्टे के सहारे फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने जब उसे फंदे पर लटका देखा तो होश ही उड़ गए। परिजनों की सूचना पर पहुंची सिधारी थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका तीन बहन व एक भाई में दूसरे नंबर पर थी। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed