फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Dispute over burial in grave in Muslim Patti village, resolved after 6 hours

Azamgarh News: मुस्लिम पट्टी गांव में कब्र में दफनाने को लेकर विवाद, 6 घंटे बाद हुआ समाधान

Mon, 14 Apr 2025 11:49 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Apr 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
Dispute over burial in grave in Muslim Patti village, resolved after 6 hours
निजामाबाद। थाना क्षेत्र के मुस्लिम पट्टी गांव में शव दफनाने को लेकर दो वर्गों के बीच विवाद हो गया। एक पक्ष ने गांव के एक व्यक्ति नाजिम के इंतकाल के बाद नवीन परती भूमि, जो गोड़ और यादव आबादी के बीच है, गड्ढा खोदकर शव दफनाने की तैयारी की। इस पर दूसरे वर्ग के लोगों ने आपत्ति जताते हुए कहा कि यह आबादी क्षेत्र है और यहां कब्र नहीं बननी चाहिए। उन्होंने कब्रिस्तान में शव दफनाने की मांग की।
विज्ञापन

एक वर्ग का दावा था कि उक्त स्थान पर पहले से उनकी कब्रें हैं। इस मुद्दे पर दोनों पक्षों के बीच नोकझोंक हुई। सूचना पर राजनीतिक दलों के लोग भी पहुंचे और अधिकारियों को अवगत कराया। राजस्व विभाग की टीम भी पहुंची। टीम में शामिल तहसीलदार चमन सिंह, नायब तहसीलदार और लेखपाल लाल बिहारी ने जांच की तो पता चला कि गड्ढा गलत जगह पर खोदा गया था। पुलिस और राजस्व विभाग ने उच्च अधिकारियों के निर्देश पर शव को 50 मीटर दूर स्थित कब्रिस्तान में दफनाने का निर्णय लिया। सुबह 11 बजे शुरू हुआ यह विवाद शाम पांच बजे तक चला। छह घंटे की तनातनी के बाद शव को कब्रिस्तान में दफनाया गया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने लेखपाल पर पैसे लेकर गलत जगह पर गड्ढा खोदने की अनुमति देने का आरोप लगाया, जिससे उनकी भूमिका संदिग्ध बताई जा रही है। हालांकि, इस गंभीर मामले में एसडीएम निजामाबाद नरेंद्र गंगवार मौके पर नहीं पहुंचे, जिससे ग्रामीणों में नाराजगी देखी गई। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित कर शांति व्यवस्था बनाए रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

निजामाबाद के मुस्लिम पट्टी गांव में शव दफनाने को लेकर दो वर्गों विवाद हो गया था। एडीएम के निर्देश पर मौके पर गया था। राजस्व विभाग की टीम के साथ जांच में सामने आया कि दूसरे वर्ग के लोगों की ओर से गलत जगह गड्ढा खोदा गया था। जबकि पांच गांवों में कब्रिस्तान कागजों में पहले से ही है। अब नए स्थान पर कब्रिस्तान बनाया जा रहा था। उसे तत्काल रोक दिया गया है। साथ ही कब्रिस्तान में शव दफन कराया गया। -चमन सिंह, तहसीलदार निजामाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed