फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   DIOS examines arrangements in schools, found flaws

डीआईओएस ने विद्यालयों में व्यवस्थाओं का लिया जाएजा, मिली खामिया

Fri, 16 Oct 2020 07:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2020 07:30 PM IST
विज्ञापन
DIOS examines arrangements in schools, found flaws
आजमगढ़। जनपद के समस्त माध्यमिक विद्यालय 19 अक्तूबर को खुल जाएंगे। विद्यालयों में कोविड-19 के गाइडलाइन के अनुसार व्यवस्था की गई है या नहीं इसकी जांच करने के लिए शुक्रवार को डीआईओएस व नामित आठ नोडल अधिकारियों द्वारा 48 विद्यालयों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कई विद्यालयों में खामियां मिलने पर संबंधित विद्यालयों को सुधार करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीआईओएस ने कहा कि विद्यालय खुलने से पहले सभी व्यवस्थाएं कर ली जाएं।
विज्ञापन

टीम ने निरीक्षण में कुछ विद्यालयों की स्थिति सही पाई। वहीं कुछ विद्यालयों में थर्मल स्क्रीनिंग, बैनर पोस्टर, सफेद गोले का निर्माण, शौचालय की साफ-सफाई की स्थिति ठीक नहीं पाई गई। रामकृष्ण विद्या मंदिर इंटर कालेज चांदपुर पटवध में थर्मल स्क्रीनिंग नहीं पाया गया। वहीं किसान उच्च. माध्यमिक विद्यालय मधनापार में बगैर प्रबंधक के अनुमति के प्रधानाचार्य एवं लिपिक अनुपस्थित पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed