UP: दिनेश लाल यादव निरहुआ ने बताई आजमगढ़ से हार की वजह, बोले- बहकावे में आ गई जनता, पांच साल बाद पूछेगी सवाल
आजमगढ़ लोकसभा सीट से चुनाव हारने के बाद पूर्व सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ ने हार की वजह बताई। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन की ओर से जनता को भ्रमित किया गया। खटाखट पैसे देने और संविधान खत्म करने की बात से लोगों को गुमराह किया गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आजमगढ़ जिले की सदर लोकसभा सीट से चुनाव हारने के बाद आजमगढ़ के पूर्व सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ सोमवार को पहली बार मीडिया से मुखातिब हुए। उन्होंने कहा कि वह चुनाव हारने के बाद लखनऊ गए थे, सीएम योगी आदित्यनाथ से मिले। उन्होंने बताया कि सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आपने चुनाव बहुत अच्छा लड़ा और आपको आजमगढ़ छोड़ना नहीं है। केंद्र और प्रदेश में दोनों जगह सरकार हमारी है जिससे आजमगढ़ में कोई भी विकास का कार्य रुकेगा नहीं।
उन्होंने कहा कि 3 लाख 47 हजार लोगों ने मुझे आशीर्वाद दिया है। उस आशीर्वाद के दम पर मैं आजमगढ़ में डटकर खड़ा रहूंगा और पांच साल बाद जब फिर से चुनाव होगा तो फिर हम लोग यहां के सांसद धर्मेंद्र यादव से सवाल पूछेंगे। हमने जो दो साल में आजमगढ़ के लिए किया था, वह जनता के सामने है। लेकिन, आपने पांच साल में कितना काम किया है वह बताइए। जीत और हार तो होती रहती है, लेकिन आप जब जनता के प्रतिनिधि के रूप में मैदान में उतरे हैं तो आपका काम यही होना चाहिए कि आप जीतें या हारें आप जनता के बीच रहें। उनका काम करें, वही हम लोग करने वाले हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.