{"_id":"693b108d94d01356c7009296","slug":"digital-libraries-will-be-built-in-605-gram-panchayats-in-azamgarh-division-azamgarh-news-c-258-1-rdp1005-141988-2025-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: आजमगढ़ मंडल में 605 ग्राम पंचायतों में बनेगी डिजिटल लाइब्रेरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: आजमगढ़ मंडल में 605 ग्राम पंचायतों में बनेगी डिजिटल लाइब्रेरी
विज्ञापन
आजमगढ़। युवाओं को उनके गांव के ग्राम सचिवालय में ही सभी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इसके लिए ग्राम सचिवालयों में डिजिटल लाइब्रेरी की स्थापना की जा रही है, जहां पत्र-पत्रिकाओं के साथ डिजिटल उपकरण उपलब्ध होंगे। आजमगढ़ मंडल की कुल 605 ग्राम पंचायतों में डिजिटल लाइब्रेरी बनाई जाएगी। प्रत्येक लाइब्रेरी पर चार लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
पहले चरण में मंडल की ऐसी ग्राम पंचायतों को शामिल किया गया है, जिन ग्राम पंचायतों के ग्राम सचिवालय में तीन या उससे अधिक कमरे बने हैं। यहां लाइब्रेरी बनाई जाएगी। ताकि ग्रामीणों को अखबार, किताबें व डिजिटल कंटेंट उपलब्ध कराए जा सकें। इसका सबसे बड़ा फायदा गांव के युवाओं को मिलेगा।
खरीदे जाएंगे इलेक्ट्राॅनिक उपकरण, शासकीय प्रेस की किताबें भी होंगी
ग्राम पंचायतों की डिजिटल लाइब्रेरी में चार लाख से उपकरणों की खरीदारी की जाएगी। इसमें 1.30 लाख रुपये इलेक्ट्राॅनिक उपकरण की खरीद की जाएगी। वहीं 70 हजार रुपये के लाइब्रेरी में बैठने के लिए कुर्सी, फर्नीचर, 90-90 हजार रुपये के शासकीय प्रेस और निजी प्रकाशन की किताबें खरीदी जाएंगी। इसके साथ ही 20 हजार रुपये से डिजिटल कंटेंट खरीदे जाएंगे। लाइब्रेरी पर डिजिटल सहित मैनुअल दोनों सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
विज्ञापन
गांव में मिलेगी शहरों की सुविधा
योगी सरकार का फोकस युवा वर्ग है। पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए गांवों से शहरों की तरफ हो रहे पलायन को देखते हुए प्रदेश सरकार गांव-गांव सुविधा उपलब्ध करा रही है। इसी कड़ी में ग्राम पंचायतों में बने ग्राम सचिवालय में ही लाइब्रेरी बनाकर युवाओं को एक मौका दिया जा रहा है।
ग्राम पंचायतों के पंचायत भवन में लाइब्रेरी तैयार की जाएगी। पहले चरण में ऐसी ग्राम पंचायतों को शामिल किया गया है, जहां तीन या इससे अधिक कमरे हों। आजमगढ़, बलिया और मऊ के कुल 605 ग्राम पंचायतों को चिह्नित किया गया है। - अभय कुमार शाही, डीडी पंचायती राज।