फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Did not stop, 189 found new positive, seven died

नहीं लगा लगाम, 189 मिले नए पॉजिटिव, सात की मौत

Mon, 19 Apr 2021 11:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Apr 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
Did not stop, 189 found new positive, seven died
आजमगढ़। कोरोना संक्रमण की रफ्तार सोमवार को कुछ और धीमी हुई नजर आई। सोमवार को 189 नए पॉजिटिव मरीज मिले। तो वहीं मरने वालों की संख्या में सोमवार को सात रही। रविवार को आठ कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हुई थी। कोरोना संक्रमण की बात की जाए तो रविवार को 231 नए मरीज मिले थे। शनिवार व शुक्रवार को तो पॉजिटिव मरीजों का आकड़ा 300 के पार पहुंच गया था।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण की रफ्तार में जहां कुछ कमी नजर आ रही है तो वहीं मौत का आकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। राजकीय मेडिकल कालेज में भर्ती कराए गए गंभीर मरीजों में से सात की सोमवार को मौत हो गई। इसकी पुष्टि मेडिकल कालेज के कोरोना नोडल डॉ. दीपक पांडेय ने किया है। वहीं सीएमओ डॉ. एके मिश्रा ने बताया कि सोमवार को जिले में कुल 189 कोरोना पॉजिटिव मिले। इसमें भी ज्यादातर स्थानीय लोग ही शामिल है। उन्होंने बताया कि नए पॉजिटिव मरीजों के मिलने के पास जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या 2343 हो गई है। वहीं अब तक कुल पॉजिटिव मिले मरीजों की संख्या 8807 पर पहुंच गए है। उन्होंने बताया कि सोमवार को मात्र दो बूथों पर टीकाकरण का आयोजन किया गया। दोनों बूथों पर कुल 200 लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित था, जिसके सापेक्ष 238 लोगों ने अपना टीकाकरण कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed