फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Development works worth 4.73 crore remain incomplete in Mubarakpur; re-invited tenders are also pending.

Azamgarh News: मुबारकपुर में 4.73 करोड़ के विकास कार्य अधूरे, दोबारा आमंत्रित की गईं निविदाएं भी लंबित

Sun, 11 Oct 2026 12:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Development works worth 4.73 crore remain incomplete in Mubarakpur; re-invited tenders are also pending.
मुबारकपुर में मुख्यमंत्री वै​श्विक नगरोदय योजना के तहत निकाली गई निविदा। स्रोत-वेबासाइट
मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना के तहत नगर पालिका परिषद मुबारकपुर में 4.73 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की निविदाएं अधर में लटकी हैं। 30 मार्च को शासनादेश जारी होने के बाद 1 जून को निविदाएं निकाली गई थीं।
विज्ञापन

इन्हें 24 जून को खोला जाना निर्धारित था, लेकिन कई महत्वपूर्ण कार्यों की निविदाएं अब तक पूरी तरह नहीं खोली गई हैं। कुल पांच कार्यों की तकनीकी निविदा 4 जुलाई को खोली गई थी। इन निविदाओं को न तो पूरा किया गया और न ही निरस्त किया गया।
विज्ञापन

पोर्टल पर भी कोई कारण नहीं दर्शाया गया है। इन लंबित निविदाओं में वार्ड 12, मुहल्ला अमिलो स्थित जूनियर हाईस्कूल में डिजिटल स्टडी सेंटर का निर्माण शामिल है। वार्ड 14, मुहल्ला पुराखिजिर में नगर पालिका कार्यालय भवन का निर्माण भी लंबित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी वार्ड में मुहल्ला पुराखिजर स्थित मुबारकपुर मैरेज हॉल के पास मनोरंजन पार्क का निर्माण व सुंदरीकरण भी अटका है। वार्ड 4, सरैया में दो अलग-अलग स्थानों पर मिट्टी भराई, आरसीसी पटिया और सीसी रोड निर्माण के कार्य भी अधूरे हैं।
00
लंबित निविदाओं का वित्तीय विवरण
डिजिटल स्टडी सेंटर के निर्माण पर 1 करोड़ 25 लाख रुपये खर्च होने थे। नगर पालिका कार्यालय भवन के लिए 1 करोड़ 99 लाख रुपये की लागत तय थी। मनोरंजन पार्क के निर्माण व सुंदरीकरण पर 1 करोड़ 49 लाख रुपये का बजट था। सरैया में पहले सीसी रोड निर्माण के लिए 36 लाख 273 रुपये की निविदा थी। दूसरे सीसी रोड निर्माण के लिए 11 लाख 33 हजार 767 रुपये की निविदा थी। बिना पहली निविदाओं को निरस्त या पूरा किए, 9 सितंबर को तीन कार्यों की पुनः निविदा निकाली गई। इनमें डिजिटल स्टडी सेंटर और सरैया वार्ड के दोनों सीसी रोड निर्माण कार्य शामिल थे। इन निविदाओं को 1 अक्तूबर को खोला गया था। हालांकि, इन पर भी अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

00
टेंडर हो गया है, अभी वर्क ऑर्डर जारी नहीं हुआ है। जल्द ही वर्क ऑर्डर जारी कर मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना के तहत स्वीकृत कामों को शुरू करा दिया जाएगा। -विनय कुमार मिश्रा, ईओ मुबारकपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed