फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Departmental action started on present and former EO of NAPA

Azamgarh News: नपा के वर्तमान और पूर्व ईओ पर विभागीय कार्रवाई शुरू

Wed, 21 Jun 2023 12:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jun 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
Departmental action started on present and former EO of NAPA
मुबाकरपुर नगर पालिका परिषद में तैनात वर्तमान ईओ और पूर्व ईओ के खिलाफ विभिन्न मामलों में विभगीय अनुशासनिक कार्रवाई की जांच शुरू हो चुकी है। इस जांच के लिए अशोक कुमार सिंह अपर सांख्यिकीय अधिकारी नगर निकाय निदेशालय उप्र लखनऊ को जांच अधिकारी नामित किया गया है। बताते चलें कि सगड़ी तहसील के गुलऊर गांव निवासी भाजपा नेता रवि शंकर तिवारी ने आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि इनके द्वारा बगैर फाइनेंसियल ई-वैल्यूएशन किए ही टेंडर को फाइनल की अपने चहेते ठेकेदारों को लाभ पहुंचाया गया। भ्रष्ट ठेकेदार द्वारा कर्मचारियों के पीएफ का भुगतान न करके व्यापक भ्रष्टाचार कर कर्मचारियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया गया। उनके द्वारा की गई इस शिकायत पर डीएम द्वारा मुख्य कोषाधिकारी की अध्यक्षता में समिति का गठन कर जांच कराई गई। जांच समिति की आख्या में शिकायत सही मिलने पर डीएम द्वारा दोनों अधिशासी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की गई। इस पर अपर निकाय निदेशालय द्वारा दोनों को प्रथम दृष्ट्या दोषी पाते हुए विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई संस्थित कर दी। वहीं इस मामले की जांच के लिए अशोक कुमार सिंह, अपर सांख्यिकीय अधिकारी नगर निकाय निदेशालय उप्र लखनऊ को जांच अधिकारी नामित किया है। उन्होंने जांच अधिकारी को जांच की कार्रवाई प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कर जांच आख्या प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed