फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Dense fog in the morning; wind increased the chill during the day.

Azamgarh News: सुबह पड़ रहा घना कोहरा, दिन में हवा ने बढ़ाई सिहरन

Sun, 11 Oct 2026 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Dense fog in the morning; wind increased the chill during the day.
बरदह के ग्रामीण क्षेत्र में सुबह पड़ रहा घना कोहरा। संवाद
बीते दिनों हुई बारिश के बाद शुक्रवार को एक बार फिर मौसम ने करवट ली। सुबह शहर समेत जिले के ग्रामीण इलाकों में हल्का कोहरा छाया रहा और ओस गिरने से ठंड महसूस हुई। सुबह वाहनों को लाइट जलाकर सड़कों पर चलना पड़ा।
विज्ञापन

दिन चढ़ने के साथ धूप निकलने से मौसम खुल गया। दोपहर में हल्की धूप निकली, जबकि दिनभर ठंडी हवाएं चलती रहीं। शुक्रवार को जिले का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 30.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, शनिवार को अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन

मौसम के इस बदलाव ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। इस समय धान की कटाई-मड़ाई का दौर शुरू हो चुका है, वहीं रबी की फसलों की बुआई की तैयारी भी चल रही है। लगातार नमी रहने से धान सुखाने और खेत तैयार करने में परेशानी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों में धान की फसल तैयार होने के कारण किसान तेजी से कटाई में जुटे हैं। सुबह कोहरा और ओस पड़ने से खेतों में काम शुरू करने में देरी हो रही है। वहीं, कटी हुई फसल को सुखाने के लिए पर्याप्त धूप नहीं मिलने से उसके खराब होने की आशंका भी बढ़ सकती है।

--
पिछले पांच दिनों का अधिकतम व न्यूनतम तापमान--
05 - 33.0 - 25.0
06 - 30.2 - 21.2
07 - 30.6 - 22.0
08 - 29.7 - 19.6
09 - 31.0 - 22.0
--
एक सप्ताह तक पूर्वांचल में किसी प्रकार की बारिश की संभावना नहीं दिख रही है। एक-दो दिन में मौसम एकदम साफ हो जाएगा। दिन में तापमान में बढ़ोतरी होगी, रात के तापमान में विशेष अंतर नहीं आएगा।
अतुल कुमार सिंह, मौसम वैज्ञानिक, मौसम विभाग, लखनऊ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed