फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Demonstration over student union election

छात्रसंघ चुनाव को लेकर किया धरना-प्रदर्शन

Sun, 14 Mar 2021 12:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Mar 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
Demonstration over student union election
मालटारी स्थित श्री गांधी पीजी कॉलेज में छात्र संघ चुनाव को लेकर धरना दे रहे छात्रों को समझाती पुल - फोटो : AZAMGARH
सगड़ी। श्री गांधी पीजी कॉलेज मालटारी में छात्रसंघ चुनाव कराए जाने की मांग को लेकर शनिवार को छात्र नेताओं ने धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी उपजिलाधिकारी को मौके पर बुलाने की मांग करने लगे। बाद में पहुंचे एसडीएम के आश्वासन पर छात्रों ने धरना समाप्त किया।
विज्ञापन

धरनारत छात्रों का कहना था कि छात्रसंघ चुनाव के लिए प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन दिया गया। जल्द चुनाव कराने का आश्वासन दिया गया। इसके बावजूद अब तक कुछ नहीं किया गया। धरने की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे जीयनपुर कोतवाली प्रभारी हिमेंद्र सिंह ने छात्र नेताओं को समझाने बुझाने का प्रयास किया, लेकिन छात्र नहीं माने। शाम लगभग चार बजे उपजिलाधिकारी बागीश कुमार शुक्ला और तहसीलदार विजेंद्र उपाध्याय महाविद्यालय पहुंचे। प्राचार्य डॉ. कौशलेंद्र विक्रम मिश्र के साथ छात्र नेताओं से बातचीत की। उन्होंने पंचायत चुनाव के बाद छात्रसंघ चुनाव कराने का भरोसा दिया। उन्होंने बताया कि वर्तमान में सभी लोग पंचायत चुनाव की तैयारी में जुटे हैं। पंचायत चुनाव खत्म होने के बाद छात्रसंघ चुनाव कराया जाएगा। इस मौके पर कुन्दन सिंह, अमित कुमार राना, अर्जुन यादव, देवब्रत सिंह, विवेक सिंह, मुकेश यादव, अभिषेक सिंह, जगदीश कुमार, सुनील गोंड, विशाल कुमार, नीलेश सिंह, आकाश पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed