फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Demonstration on five-point demands including wrong policies of the Center

केंद्र की गलत नीतियों सहित पांच सूत्री मांगों को लेकर प्रदर्शन

Mon, 09 Aug 2021 10:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 09 Aug 2021 10:53 PM IST
विज्ञापन
Demonstration on five-point demands including wrong policies of the Center
संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर सोमवार को उप्र किसान सभा के सदस्यों ने प्रदेश अध्यक्ष इम्तेयाज बेग के नेतृत्व में सोमवार को रिक्शा स्टैंड पर प्रदर्शन किया। केंद्र सरकार की गलत नीतियों के विरोध में सड़क पर उतरे किसानों ने पांच सूत्री मांगों से संबंधित राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा। प्रदेश अध्यक्ष इम्तेयाज बेग ने कहा कि किसानों के हितों को लेकर उत्तर प्रदेश किसान सभा सदैव तत्पर रहा है। वहीं वर्तमान के केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा पूंजीपतियों को लाभ व किसानों का शोषण करने की नियत से तीन कृषि कानून पर आपत्ति जताया। वक्ताओं ने केंद्र सरकार के गलत नीतियों के कारण मंहगाई में बेतहाशा वृद्धि हो रही है, वहीं पेट्रोल व डीजल के दाम में बढ़ोत्तरी से मंहगाई आसमान पर पहुंच गई है। सरकार का मंहगाई पर कोई नियंत्रण नहीं रह गया है। किसानों ने तीनों कृषि विरोधी कानून वापस लेने, एमएसपी की गारंटी, किसानों को दस हजार वृद्धा पेंशन, गन्ने का मूल्य 500 रूपये प्रति कुंतल घोषित करने की मांग की है। प्रदर्शन करने वालों में किसान सभ के जिलाध्यक्ष कमला राय, सुरेंद्र यादव, जानकी मौर्या, रामचंदर यादव, विनोद, दुर्बली राम, विजय बहादुर, गुलाब मौर्या, शहनवाज, रामअवध यादव, रामबदन यादव, सादिक खां, रामेश्वर, अखडू राजभर, सूबेदार राजभर, दयाराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed