फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Demonstration about resources in toilet

शौचालय में संसाधनों को लेकर किया प्रदर्शन

Mon, 03 Oct 2022 10:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Oct 2022 10:12 PM IST
विज्ञापन
Demonstration about resources in toilet
अहरौला के खेमकरनपुर गांव में कल्होरा धाम मंदिर के पास बना सार्वजनिक शौचालय उपयोग योग्य न होने के कारण सोमवार को मंदिर के पुजारी रामदुलार दास सहित अन्य लोगों ने प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने तत्काल शौचालय की मरम्मत कर उसे उपयोग बनाने की मांग की गई।
विज्ञापन

प्राचीन शिव मंदिर कल्होराधाम पर प्रत्येक सोमवार और शनिवार को शिव के जलाभिषेक व दर्शन पूजन के लिए लोग पहुंचते हैं। पुजारी रामदुलार दास ने बताया कि मंदिर के पीछे ग्राम निधि से सार्वजनिक शौचालय का निर्माण तो करा दिया गया लेकिन वह उपयोग के योग्य नहीं है। शौचालय में संसाधन लगाए नहीं गए हैं। उन्होंने बताया कि ग्राम प्रधान, ब्लाक के अधिकारियों व मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर इसकी शिकायत की गई लेकिन कुछ नहीं हुआ। विभाग मनमाने तरीके से शिकायतों का निस्तारण कर दे रहा है। जबकि मौके पर समस्या का समाधान ही नहीं हो पा रहा है। शौचालय की सफाई के नाम पर तैनात किए गए समूह के लोगों को पैसा दिया जा रहा है। मंदिर पर आने वाले श्रद्घालुओं व यहां रहने वाले लोगों की समस्याओं को देखते हुए थक हार कर हम लोगों को प्रदर्शन करना पड़ रहा है। प्रदर्शन के दौरान पुजारी प्रदीप दास, राजाराम यादव, त्रिभुवन यादव, कल्पनाथ, डॉ अंगद तिवारी, हरिराम, मुकुंद चतुर्वेदी, बेचन माली, विश्वनाथ गिरी, मूरत दास, आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

ग्राम सचिव को निर्देश दे दिया गया है कि एक हफ्ते के अंदर शौचालय में जो भी कमियां हैं उसे दुरुस्त कराएं। जिससे शौचालय का उपयोग हो सके। - विनोद कुमार बिंद, बीडीओ अहरौला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed