फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Demand to run closed weekly train for Mumbai

Azamgarh News: मुंबई के लिए बंद साप्ताहिक ट्रेन चलाने की मांग

Tue, 22 Aug 2023 12:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Aug 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
Demand to run closed weekly train for Mumbai
कोरोना काल में बंद हुई मुंबई की साप्ताहिक ट्रेन को फिर से चलाने की मांग जोर पकड़ने लगी है। लोगों ने रेलवे प्रशासन से इसे चलाने को कहा है। मौजूद समय में अभी जिले से सिर्फ गोदान एक्सप्रेस का ही यात्रियों को सहारा है। इसमें भी कन्फर्म टिकट के लिए मारामारी है।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन से महानगरों के लिए गिनी चुनी ट्रेन ही संचालित हो रही है। हालांकि यहां से प्रयागराज, वाराणसी व लखनऊ समेत अन्य जिलों के लिए ट्रेन चलाने की मांग काफी दिनों से उठ रही है लेकिन मांग पूरी होने की तो छोड़ दीजिए। यहां से कोरोना काल से पूर्व में संचालित ट्रेनों को भी बंद कर दिया गया है। गोदान एक्सप्रेस जो सप्ताह में तीन दिन छपरा व तीन दिन गोरखपुर से चलती है। वहीं एक ट्रेन मुंबई के लिए साप्ताहिक थी जो प्रत्येक शनिवार की भोर में चलती थी। कोरोना का संक्रमण बढ़ा तो उसे बंद कर दिया गया।
विज्ञापन

तब से लेकर आज तक रेलवे उसे चलाने के लिए गंभीर नहीं है। ट्रेन बंद होने जाने से जिले के लोगों की समस्या बढ़ गई। गोदान में इतनी भीड़ होती है कि लोगों को कन्फर्म टिकट तक नहीं मिल पाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन सलाहकार समिति के सदस्य एसके सत्येन ने कहा कि मुंबई के लिए सबसे अधिक सवारी यहीं से जाती है। यदि मुंबई के लिए यहां से प्रतिदिन ट्रेन चलाई जाए तो भी भरकर ही जाएगी। कोरोना काल में बंद हुई साप्ताहिक लोकमान्य तिलक ट्रेन को चालू करना चाहिए। इससे यात्रियों को काफी राहत मिलती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed