फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Demand to include Rajbhar in Scheduled Tribe

राजभर को अनुसूचित जनजाति में शामिल करने की मांग

Tue, 17 Aug 2021 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Demand to include Rajbhar in Scheduled Tribe
अपनी मागों को लेकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते राजभर समाज के लोग। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। भर और राजभर अनुसूचित जनजाति आरक्षण संयुक्त मोर्चा का एक प्रतिनिधि मंडल मंगलवार को एडीएम वित्त से मिला। प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री को संबोधित मांग पत्र सौंपा। राजभर जाति को अनुसूचित जनजाति में शामिल किए जाने की मांग मुख्यमंत्री से की।
विज्ञापन

मांग पत्र में बताया गया है कि प्रमाणिक अभिलेखों में शासकीय तौर पर राजभर के अनुसूचित जनजाति होने का साक्ष्य उपलब्ध है। कहा गया कि भर जाति जो महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ राज्यों में अनुसूचित जनजाति की श्रेणी में पहले से ही सूचीबद्ध है। उत्तर प्रदेश में भी उक्त सूची में शामिल किया जाना सर्वथा न्याय संगत है। इस मौके पर एसटी आरक्षण संयुक्त मोर्चा के संयोजक उदयराज राजभर, रामानंद राजभर, मोती लाल राजभर, राम सुरेश राजभर, योगेश राजभर, इंद्रजीत राजभर, मुन्ना राजभर, पारस राजभर सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed