फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Demand for relief from construction of damaged roads

शहर की क्षतिग्रस्त सड़कों का निर्माण और जलभराव से निजात की मांग

Mon, 28 Jun 2021 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jun 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Demand for relief from construction of damaged roads
आजमगढ़। शहर की जर्जर सड़कों की मरम्मत और जलभराव की समस्या से लोगों को निजात दिलाने की मांग के समर्थन में सोमवार को जिला कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने कार्यालय से जुलूस निकाला और डीएम कार्यालय के समक्ष धरना दिया। धरना सभा के बाद राज्यपाल को संबोधित चार सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

धरना सभा में जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह ने कहा कि 30 दिनों में सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का वादा करके सत्ता में आई भाजपा सरकार के कार्यकाल के चार वर्ष बीत चुके हैं लेकिन शहर की सड़कों पर गड्ढे ही गड्ढे हैं। प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर है, जिसकी गवाही क्षतिग्रस्त सड़केे दे रही हैं। सड़के निर्माण के बाद क्षतिग्रस्त हो जा रही हैं। उन्होंने कहा कि आजमगढ़ मंडल का मुख्यालय है। यहां पर बार-बार प्रभारी मंत्री और मुख्यमंत्री आए लेकिन हालात नहीं सुधरे। हल्की बरसात में ही जलभराव हो जाता है।
विज्ञापन

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि आजमगढ़ शहर की सड़कों को शीघ्र गड्ढा मुक्त नहीं किया गया और शहर को जलभराव से निजात नहीं दिलाई गई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। धरने में बेलाल अहमद, पूर्णमासी प्रजापति, तेज बहादुर यादव, मुन्नू यादव, ओंकार पांडेय, अजीत राय, मोहम्मद आमिर, जावेद मंदे, देवमुनि राजभर, सुरेंद्र सिंह, मुन्नू मौर्य, मंजीत यादव, अमर बहादुर यादव, विशाल दुबे, सुरेंद्र तिवारी, सुरेश राजभर, विजय राजभर, मुलायम निषाद, शंभू शास्त्री, प्रमोद यादव, पियूष सिंह, प्रदीप कुमार यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed