फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Decrease in temperature, humidity continues

Azamgarh News: तापमान में आई कमी, उमस रही बरकरार

Wed, 21 Jun 2023 12:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jun 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
Decrease in temperature, humidity continues
जनपद में मंगलवार को तापमान में कुछ नरमी देखने को मिली। पूरे दिन आसमान में बादलों की आवाजाही जारी रही इसके बाद भी पुरवा हवाओं के कारण गर्मी और उमस बरकार रही। जनपद का अधिकतम पारा जो अधिकतम 44 डिग्री सेल्सियस से अधिक और न्यूनतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस पहुंच चुका था। मंगलवार को उसमें नरमी दर्ज की गई। ऐसे में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह से ही आसमान में बादलों की आवाजाही जारी रही। लेकिन पुरवा हवाओं के कारण उमस काफी अधिक थी और धूप के निकलने के बाद आग बरसती रही। जिसके कारण धूप में बाहर निकले लोग काफी परेशान दिखे। शाम को भी लोगों को उमस से राहत नहीं मिली। बार-बार गला सूखने से लोग ठंडे पेय पदार्थों की दुकानों पर अपना गला तर करते नजर आए। वहीं नगर क्षेत्र में वाटर कूलर और प्याऊ बंद होने से लोगों को बोतल बंद पानी खरीदकर अपनी प्यास बुझानी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed