फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Dead body of youth found dead on roadside, police engaged in investigation

सड़क किनारे मृत मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

Thu, 03 Jun 2021 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jun 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Dead body of youth found dead on roadside, police engaged in investigation
स्थानीय थाना क्षेत्र के गौरी गांव के पास सड़क किनारे बृहस्पतिवार को एक युवक का शव मिला। मृतक अतरौलिया थाना क्षेत्र के बेगूडीह किशनदेवपट्टी गांव का निवासी था। अतरौलिया के बेगूडीह शिकनदेवपट्टी गांव निवासी सतीश चंद्र राम (40) पुत्र हरिलाल बृहस्पतिवार की सुबह टहलने के लिए घर से निकाला था। इसके बाद वह घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दिया। शाम साढ़े चार बजे के लगभग गौरी गांव के ग्रामीणों ने एक व्यक्ति का शव सड़क किनारे पड़ा देखा और सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त का प्रयास शुरू किया तो उसकी पहचान अतरौलिया के बेगूडीह गांव निवासी सतीश के रुप में हुई। सूचना पर मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। मृतक एक बेटा व दो बेटियों का पिता था। शराब का अत्यधिक सेवन करता था। एसओ अहरौला श्री प्रकाश शुक्ला ने बताया कि पीएम के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed