फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   dead body of a young man found from village street in azamgarh murder news

Azamgarh: रात में घर से बाहर निकले युवक का सुबह मिला शव, गर्दन पर काटे जाने के निशान

Mon, 23 Jan 2023 12:40 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 23 Jan 2023 12:40 PM IST
सार

आजमगढ़ के गोंछा गांव की एक गली में सोमवार सुबह स्थानीय युवक का शव मिला। उसके गर्दन पर काटे जाने का निशान देख परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। युवक रात में घर से बाहर निकला था लेकिन वापस नहीं लौटा।

विज्ञापन
dead body of a young man found from village street in azamgarh murder news
शव मिलने की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ के गोंछा गांव की एक गली में सोमवार सुबह स्थानीय युवक का शव मिला। उसके गर्दन पर काटे जाने का निशान देख परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। युवक रात में घर से बाहर निकला था लेकिन वापस नहीं लौटा। सोमवार सुबह उसका शव घर से कुछ दूर मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही जांच पड़ताल शुरू कर दी है। घटना के बाद से गांव में सनसनी है तो वहीं परिजनों में कोहराम मचा है।

विज्ञापन


मुबारकपुर थाना क्षेत्र के गोंछा गांव निवासी अमरजीत मौर्य (28) रविवार रात खाना खाने के बाद सो रहा था। रात लगभग 10 बजे वह लघुशंका के लिए उठा और घर से बाहर निकल गया। इसके बाद वह घर वापस नहीं लौटा। सोमवार सुबह ग्रामीणों ने गली में अमरजीत का शव देखा। गर्दन पर काटे जाने के निशान थे।

विज्ञापन

पत्नी बोली- रात में आया था किसी का फोन

शोर मचा तो अमरजीत के परिजन मौके पर पहुंचे। सूचना के बाद मुबारकपुर थाना पुलिस के साथ ही एसपी ग्रामीण राहुल रुसिया, सीओ सदर भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने शव की दशा देखकर हत्या की आशंका जताई। वहीं पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कह पाने की बात कह रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

dead body of a young man found from village street in azamgarh murder news
शव मिलने की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

इसके साथ ही पुलिस ने अत्यधिक शराब के सेवन से मौत की आशंका जताई है। अमरजीत की पत्नी रिंकी देवी का कहना है कि रात में पति के मोबाइल पर किसी का फोन आया था। इसके बाद ही वे लघुशंका के लिए बाहर गए। मृतक तीन पुत्रियों का पिता था। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।

एसपी ग्रामीण राहुल रुसिया ने कहा कि जांच-पड़ताल की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रथम दृष्टया अत्यधिक शराब के सेवन से मौत की बात सामने आ रही है। वैसे पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का असल कारण सामने आएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed