फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Dead body found in Rajgir tree in suspicious condition, fear of murder

संदिग्ध हालत में राजगीर का पेड़ से लटका मिला शव, हत्या की आशंका

Sat, 27 Mar 2021 11:31 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Mar 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
Dead body found in Rajgir tree in suspicious condition, fear of murder
सगड़ी। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के कठैचा कुटी के जंगल में शनिवार की सुबह एक युवक का शव पेड़ से लटका हुआ मिला। ग्रामीणों ने शव देखा और सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कर परिजनों को घटना से अवगत कराया। शव की दशा देख कर परिजनों ने हत्या की आशंका व्यक्त किया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

जीयनपुर के कठैचा कुटी जंगल क्षेत्र में कुछ लोग शनिवार को पहुंचे तो बंद पड़े प्राइवेट स्कूल के पास पेड़ से लटकता एक शव देखा। शव मिलने की की सूचना पुलिस लोगों ने पुलिस को दिया। पुलिस मौके पर पहुंची और शव के शिनाख्त की कवायद शुरू किया। कुछ ही देर में उसकी पहचान बक्सनपुर गांव निवासी 38 वर्षीय दुर्गेश यादव पुत्र स्व. नरेश यादव के रुप में की गई। इसके बाद सूचना परिजनों को भी दे दिया गया। जानकारी होते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। मृतक फंदे पर लटका हुआ था और पैर जमीन से सटा हुआ था। यह देख कर परिजनों ने हत्या की आशंका व्यक्त किया। परिजनों के अनुसार शुक्रवार की शाम वह घर से निकला था और वापस नहीं लौटा। आसपास उसकी खोजबीन भी किया गया लेकिन कुछ पता नहीं चला। मृतक घर का अकेला कमाऊ सदस्य था। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। वह तीन पुत्री व एक पुत्र का पिता था। वह जहां स्वयं एक पैर से दिव्यांग था तो वहीं उसका पुत्र भी पूरी तरह से दिव्यांग है। उसने बड़ी पुत्री सलोनी की शादी भी तय किया हुआ था, जिसका डेट मई में निर्धारित था। बेटी की शादी की तैयारी में भी वह लगा हुआ था। वहीं इस घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। कोतवाल हिमेंद्र सिंह ने बताया कि पंचनामा कर शव पीएम के लिए भेज दिया गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। तभी यह स्पष्ट हो पाएगा कि उसकी मौत कैसे हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed