फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Daughter dies after being hit by car, mother and son injured

Azamgarh News: कार की चपेट में आ कर बेटी की मौत, मां-बेटा घायल

Tue, 21 Nov 2023 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Nov 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
Daughter dies after being hit by car, mother and son injured
अहरौला/पवई। पवई थाना क्षेत्र अंतर्गत चकिया गॉव स्थित पूर्वांचल एक्सप्रेस वे व गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस वे के कट के पास सोमवार को दिन में कार ने स्कूटी में टक्कर मार दिया। इस हादसे में स्कूटी सवार बेटी की मौत हो गई तो वहीं मां व बेटा घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं मृतका के शव को अंत्यपरीक्षण के लिए पुलिस ने भेजवा दिया।
विज्ञापन

पवई थाना क्षेत्र के रामधनी का पुरवा मित्तूपुर गांव निवासिनी शोभा देवी 45 रविवार को अपने पुत्र नमन 13 व पुत्री रीना 18 के साथ स्कूटी से रिश्तेदारी में अंडिका गांव गई थी। सोमवार को मां, बेटा व बेटी पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पकड़ कर वापस घर लौट रहे थे। अभी वे चकिया गांव स्थित पूर्वांचल एक्सप्रेस वे व गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस वे जोड़ के पास पहुंची थी कि बलिया से लखनऊ जा रही एक चार पहिया ने स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दिया। इस हादसे में शोभा देवी, नमन व रीना घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तत्काल पास स्थित सीएचसी अहरौला भेजा। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद रीना को मृत घोषित कर दिया। वहीं शोभा देवी व नमन का इलाज चल रहा है। टायर फट जाने से कार अनयंत्रित हो गई थी। पुलिस ने दोनों वाहनों को अपनी कस्टडी में ले लिया है। मृतका के शव को अत्यपरीक्षण के लिए भेजवा दिया। मृतक तीन बहनों में सबसे छोटी थी और उसके दो भाई बताए गए है। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed