{"_id":"6075d83b8ebc3e592c737098","slug":"data-of-active-patients-reached-to-one-thousand-azamgarh-news-vns5849075126","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक हजार के पास पहुंचा सक्रिय मरीजों का आकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक हजार के पास पहुंचा सक्रिय मरीजों का आकड़ा
विज्ञापन
आजमगढ़। जिले में कोरोना की दूसरी लहर दिन प्रतिदिन हालात खराब कर रही है। एक्टिव मरीजों का आकड़ा जहां 1000 के पास पहुंच चुका है तो वहीं मंगलवार को भी बलिया जिले के दो पॉजिटिव मरीजों के मौत की सूचना है। वहीं बीते 24 घंटे में जिले में कुल 164 नए कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। तेजी से बढ़ रहे कोरोना के चलते हड़कंप की स्थिति तो देखने को मिल रही है, लेकिन इसके बाद भी लोग लापरवाह बने हुए है।
सीएमओ डॉ. एके मिश्रा ने बताया कि मंगलवार को भी कोरोना संक्रमण की रफ्तार तेजी ही देखने को मिली। कुल 164 नए केस सामने आए है। इस संख्या में देर रात तक और बढ़ोत्तरी भी हो सकती है। कोरोना मिले कोरोना पॉजिटिव मरीजों में भी ज्यादातर मरीज स्थानीय ही है। उन्होंने बताया कि नए 164 पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद अब जिले में कुल एक्टिव केस की संख्या बढ़ कर 984 हो गई है। वहीं जिले में अब तक मिले कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 7227 हो गई है। राजकीय मेडिकल कालेज के कोरोना नोडल डॉ. नेयाज ने बताया कि मंगलवार को भी बलिया जिले से लाकर भर्ती कराए गए दो मरीजों की मौत हो गई। जिसकी सूचना प्रशासनिक अमले को दे दी गई है।
संक्रमण पर लगाम लगाने की वास्तव में कोई कवायद अब तक शुरू नहीं हुई है। कंटेनमेट जोन जहां कागजों में बनाए जा रहे है तो वहीं कहीं भी निगरानी समिति अब तक सक्रिय नहीं हुई है। पुलिस व प्रशासनिक अमला संक्रमण रोकने के नाम पर पूरी तरह से खेल ही कर रहा है।न जिम्मेदार अपनी जिम्मेदारी निभा रहे है न तो आम जनता ही अपनी सुरक्षा को लेकर ध्यान दे रही है। जिसका परिणाम है कि कोरोना का संक्रमण दिन दूनी व रात चौगुनी रफ्तार से बढ़ता जा रहा है।