फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Dandiya Festival held on Maharaja Agrasen Jayanti

Azamgarh News: महाराजा अग्रसेन जयंती पर हुआ डांडिया महोत्सव

Mon, 12 Oct 2026 11:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
Dandiya Festival held on Maharaja Agrasen Jayanti
महाराजा अग्रसेन जयंती पर कार्यक्रम प्रस्तुत करते बच्चे। स्रोत-आयोजक
महाराजा अग्रसेन जयंती के अवसर पर श्री अग्रसेन महिला महाविद्यालय में रविवार की देर शाम एक समारोह आयोजित किया गया। शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन अग्रवाल युवा समाज एवं अग्रसेन महिला मंडल ने संयुक्त रूप से यह कार्यक्रम किया। इसमें महिला, युवा और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत भव्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से हुई। इसके बाद डांडिया महोत्सव में महिलाओं, युवाओं और बच्चों ने पारंपरिक परिधानों में डांडिया और गरबा खेला। देर रात तक चले इस उत्सव में परिसर में संगीत और उल्लास का माहौल रहा।
विज्ञापन

इसी के साथ अग्रवाल युवा समाज के नए पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह भी संपन्न हुआ। कार्यक्रम के सफल आयोजन में डांडिया संयोजक मीरा अग्रवाल और बिंदु अग्रवाल का विशेष योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम संयोजक ओम प्रकाश अग्रवाल लड्डू, निखिल अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, विवेक अग्रवाल, अभिलाष अग्रवाल और आशुतोष अग्रवाल भी शामिल रहे। मंच संचालन सुनील अग्रवाल और प्रिया अग्रवाल ने संयुक्त रूप से किया।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बाद डांडिया महोत्सव शुरू हुआ। इसमें सभी ने पारंपरिक वेशभूषा में जमकर डांडिया और गरबा किया। देर रात तक चले इस आयोजन में सभी ने खूब आनंद लिया। परिसर में उत्सव का माहौल बना रहा।
नए सत्र के लिए आयुष अग्रवाल अध्यक्ष, हर्षित अग्रवाल वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अभिषेक अग्रवाल व शशांक अग्रवाल उपाध्यक्ष चुने गए। अम्बर अग्रवाल महामंत्री, नमन अग्रवाल सहमंत्री, आदर्श अग्रवाल कोषाध्यक्ष और अक्षत अग्रवाल सह कोषाध्यक्ष पद की शपथ दिलाई गई।

आयुष अग्रवाल मीडिया प्रभारी तथा निखिल अग्रवाल मुख्य संरक्षक, सर्वोत्तम गोयल व संदीप अग्रवाल संरक्षक के रूप में पदभार संभालने वालों में शामिल रहे। अंश गोयल, अमन अग्रवाल, प्रफुल्ल अग्रवाल, कुशाग्र अग्रवाल और अनमोल अग्रवाल ने युवा समाज की सदस्यता ग्रहण की। अंत में अर्पित अग्रवाल सहित अन्य पदाधिकारियों और सदस्यों ने सभी का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed