{"_id":"d3ed2fee4326bacd99a31469471c860a","slug":"dairy-farm-inspection-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेताजी का क्षेत्र है धांधली बर्दाश्त नहीं ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेताजी का क्षेत्र है धांधली बर्दाश्त नहीं
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Sun, 01 Feb 2015 12:08 AM IST
विज्ञापन
प्रदेश सरकार के दुग्ध मंत्री राममूर्ति वर्मा ने शनिवार को अहरौला क्षेत्र के लेदौरा में बन रहे डेयरी फार्म का निरीक्षण किया। इस दौरान धांधली मिलने पर उन्होंने प्रोजेक्ट मैनेजर आरए वर्मा को कड़ी फटकार लगाई। उनके साथ कारागार मंत्री बलराम यादव भी रहे।
बतातेे चले कि क्षेत्र के लोगों द्वारा शासन को पत्र भेजकर डेयरी निर्माण में अनियमितता बरतने का आरोप लगाया गया था। लोगों की शिकायत पर शनिवार को दुग्ध मंत्री जांच करने पहुंचे थे।
उन्होंने प्रोजेक्ट मैनेजर से पूछा कि यह अनियमितता क्यों बरती जा रही है तो प्रोजेक्ट मैनेजर आरए वर्मा ने कहा कि मजदूरों की गड़बड़ी से ऐसा हुआ है, दोबारा नहीं होगा। इस पर कड़ी फटकार लगाते हुए दुग्धमंत्री ने कहा कि यह सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव का जिला है। यहां कार्यों में किसी प्रकार की अनियमितता नहीं बर्दाश्त की जाएगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि डेयरी को प्रतिदिन सात हजार लीटर दूध की आवश्यकता होगी। इसके लिए गांवों में लोगों को जागरूक कर एक समिति बनाई जाएगी। गाड़ियां गांवों में जाकर लोगों के दूध का क्र य करेगी।
कारागार मंत्री बलराम यादव ने कहा कि प्राइवेट फर्म हमेशा लाभ में रहती हैं क्योंकि उनके कर्मचारी मेहनत और निष्ठा के साथ कार्य करते हैं। जबकि सरकारी फर्म हमेशा घाटे में होते हैं क्योंकि कर्मचारी अपने कार्यों के प्रति लापरवाही बरतते हैं।
इसलिए यहां पर ऐसे कर्मचारी होने चाहिए, जो अपने कार्यों को मेहनत और निष्ठा के साथ करें। दुग्ध संघ के जीएम गनपति राम, ब्लाक प्रमुख शकील अहमद, पूर्व प्रमुख विजय बहादुर यादव, रामपलट गुप्त, रवींद्र सिंह, रामवृक्ष राजभर, रामअवध यादव, ओमप्रकाश सिंह, विजय यादव, गनेश सोनकर आदि उपस्थित थे।