{"_id":"633f239e85e722320b79a3f1","slug":"cyclist-dies-after-being-hit-by-unknown-vehicle-azamgarh-news-vns677665657","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात वाहन के धक्के से साइकिल सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अज्ञात वाहन के धक्के से साइकिल सवार की मौत
विज्ञापन
बलरामपुर। थाना क्षेत्र जहानागंज और अतरौलिया में अज्ञात वाहनों की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई। वहीं अज्ञात वाहन की टक्कर से से घायल वृद्ध की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।
जहानागंज थाना क्षेत्र के सीही गांव निवासी अशफाक हुसैन (24) मंगलवार की रात बाइक से शाहगंज जा रहा था। पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर माहुल के पास अज्ञात वाहन से बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में अशफाक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया जा रहा था कि रास्ते में ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
इसी तरह से अतरौलिया थाना क्षेत्र के सिंघोड़ा गांव निवासी जगदीश सिंह (70) मंगलवार को दिन में किसी काम से कोयलसा बाजार में साइकिल से गए थे। दोपहर बारह बजे के लगभग वापस लौटते समय अज्ञात वाहन की चपेट में आकर घायल हो गए। उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान बुधवार के भोर में पांच बजे उनकी मौत हो गई।