{"_id":"7ff9678f280c3064982f7882881f3441","slug":"cross-the-protest-reached-the-threshold-tehsil-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" दहलीज लांघकर विरोध जताने पहुंचीं तहसील ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहलीज लांघकर विरोध जताने पहुंचीं तहसील
ब्यूरो अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Sat, 25 Jul 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन
जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के रसीदाबाद गांव में पुलिस की
विज्ञापन
शह पर धड़ल्ले से अवैध शराब का अड्डा चल रहा है। शराब की लत बढ़ने और
छेड़खानी की घटनाओं से आजीज आकर महिलाएं शनिवार को घर की दहलीज पारकर सगड़ी
तहसील मुख्यालय पहुंच गई और एसडीएम कार्यालय का घेराव कर दूकान बंद कराने
की मांग करने लगी।
इसी बीच, वहां डीएम पहुंच गए। उन्होंने तत्काल अवैध अड्डे को बंद कराकर पुलिस और आबकारी विभाग से रिपोर्ट मांगी है। गांव निवासी सूर्यवंती देवी, परमी, मुन्नी, रामप्यारी, सितमी, प्रमिला, सुमन, भगवानी, ज्ञानमती, मुनाकी, गीता आदि का कहना है कि गांव में 15 वर्ष से अवैध शराब का अड्डा चल रहा है।
उन्होंने एसडीएम सगड़ी कार्यालय का घेराव कर नारेबाजी करने लगीं। डाक बंगले में मौजूद डीएम वहां पहुंच गए। डीएम ने कोतवाल जीयनपुर एसएन वर्मा और आबकारी विभाग की टीम को दुकान बंद कराने का आदेश दिया।