फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Criminal absconded from custody of Ahraula police in azamgarh

Azamgarh: पुलिस की आंखों में झोंकी धूल, थाने की दीवार कूदकर फरार हुआ आरोपी; गन्ने के खेत को खंगाल रही टीम

Tue, 29 Oct 2024 03:32 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 29 Oct 2024 03:32 PM IST
सार

आजमगढ़ जिले में पुलिस के हिरासत से आरोपी फरार हो गया। शौच के बहाने वह थाना परिसर की दीवार कूदकर भाग निकला। इसकी जानकारी होने पर सक्रिय हुई पुलिस उसकी तलाश में जुट गई। 

विज्ञापन
Criminal absconded from custody of Ahraula police in azamgarh
आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस की बाइक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ जनपद में अपराध की घटनाएं बढ़ी हैं। एक तरफ घटनाएं बढ़ी हैं दूसरी तरफ पुलिस के हाथ आने वाले बदमाश फिसल कर निकल जा रहे हैं। पुलिस सांप के निकलने के बाद लकीर पीटने वाली कहावत को चरितार्थ कर रही है। कुछ ऐसा ही मामला अहरौला थाने में सामने आया है। 

विज्ञापन


यह है मामला
यहां किसी मामले के एक आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लेकर थाने में बिठाया था। शौच के लिए गया आरोपी दीवार कूदकर थाने से फरार हो गया। इसकी जानकारी होते ही पुलिस के हाथ पांव फूल गए। इसके बाद पुलिस आरोपी की तलाश में निकली। पुलिस ने थाने से कुछ दूरी पर स्थित एक गन्ने के खेत को घेर लिया और उसकी सघन तलाशी शुरू की, लेकिन आरोपी पुलिस के हाथ नहीं लगा। 
विज्ञापन


पशु तस्करों के संपर्क में था आरोपी

वहीं आरोपी को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। कोई कह रहा है कि थाने से भागा आरोपी पशु तस्कर है, तो कोई कह रहा मारपीट के एक मामले में पुलिस ने उसे हिरासत में लिया था। वहीं इस बीच सोशल मीडिया पर इसका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। जिसमें एक व्यक्ति द्वारा गन्ने के खेत का वीडियो बनाया जा रहा है और कहा जा रहा है कि पुलिस द्वारा एक आरोपी की तलाश में गन्ने की फसल को बर्बाद कर दिया गया है। लेकिन पुलिस थाने से भागे आरोपी को पकड़ नहीं सकी। 

क्या बोली पुलिस
इस संबंध में एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि गोवध में कुछ लोगों को पकड़ने की बात थी। पुलिस ने एक व्यक्ति निसार को हिरासत में लिया था। वह उससे पूछताछ कर रही थी। बताया जा रहा है कि उक्त युवक पुलिस पर गाड़ी चढ़ाने वाले बदमाशों के संपर्क में था। उसकी तलाश की जा रही है। उसके खिलाफ भी पुलिस द्वारा कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed