{"_id":"59611ebb4f1c1bc10e8b466e","slug":"today-nine-people-died-from-poisious-liquor","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़ में जहरीली शराब से नौ और मरे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आजमगढ़ में जहरीली शराब से नौ और मरे
अमर उजाला ब्यूरो/अाजमगढ़
Updated Sat, 08 Jul 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
जहरीली शराब से लगातार बढ़ रही है मृतको की संख्या,जिला अस्पताल पर जानकारी लेने पहुंचे पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सगड़ी/लाटघाट/बलरामपुर। (आजमगढ़)। जीयनपुर थाना क्षेत्र के अजमतगढ़ में शुक्रवार को जहरीली शराब पीने से पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन की हालत गंभीर है। इनका वाराणसी में इलाज चल रहा है। उधर, रौनापार थाने के सरदौली गरथौली बुढ़ानपुर केवटहिया गांव में जहरीली शराब पीने वाले चार और लोगों की मौत हो गई।
अजमतगढ़ का एक व्यक्ति अवैध शराब का कारोबार करता है। सभी ने शुक्रवार को उसके यहां से दस रुपये की एलजी शराब की पाउच खरीदकर पी थी। घर आने के बाद इनकी तबीयत खराब हो गई। शुक्रवार देर शाम को इंदिरा नगर वार्ड
निवासी रसोइयां रामनयन गौड़ (52) की मौत हो गई। इस पर फूलचंद सैनी (62), गौरीशंकर नगर मोहल्ला निवासी रवि कुमार साहनी (25) अजमतगढ़ के राजीव नगर मोहल्ला निवासी विनोद शर्मा (42), बद्री राजभर (55) अफसोस जताने उसके घर पहुंचे। वहीं पर इनके पेट में तेज दर्द के साथ उल्टी शुरू हो गई। आंखों से कम दिखाई देने लगा। फिर घरवाले सभी को अस्पताल ले गए। यहां से डाक्टर ने शनिवार को जिला अस्पताल भेज दिया। वहां सुबह आठ बजे फूलचंद और दोपहर में रवि की मौत हो गई।
विज्ञापन
बद्री और विनोद को वाराणसी रेफर कर दिया गया। उधर, गौरीशंकर नगर मोहल्ले के मोती धरिकार (48) की मौत शनिवार की भोर में घर पर हुई। बाद में विनोद शर्मा की भी मौत हो गई। बद्री राजभर और जानकीपुरम मोहल्ला निवासी शिव राजभर की हालत गंभीर हैं। बद्री का वाराणसी के निजी अस्पताल और शिव का स्थानीय डाक्टर के यहां इलाज चल रहा है। जीयनपुर कोतवाली पुलिस ने लाशें पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दी। डीआईजी उदयशंकर जायसवाल, एसपी ग्रामीण नरेंद्र प्रताप सिंह, एसडीएम सगड़ी रवि रंजन फोर्स और पीएसी लेकर मौके पर पहुंचे और शराब का कारोबार करने वालों की धरपकड़ शुरू हो गई।
उधर, रौनापार के सरदौली गरथौली बुढ़ानपुर केवटहिया गांव में जहरीली शराब पीने वालों में से तीन और की शुक्रवार और एक अन्य की शनिवार रात मौत हो गई। मरने वालों में बजरंगी (55), सतई (48), मोहनलाल (30) और राधे शामिल हैं। जहरीली शराब से अब तक केवटहिया में 14 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि केवटहिया निवासी रामाश्रय (65), सुदामा (35), राजेंद्र (40) और रसूलपुर गांव निवासी नीरपा (40) जिला अस्पताल में भर्ती कराए गए। इनके पहले अस्पताल में भर्ती विजयनरायन (25), बहादुर (35), दुर्गविजय (25), मनोज (26), सत्येंद्र (55), बालचंद (60) और निरंकार (30) जीवन-मौत से संघर्ष कर रहे हैं। गांव वालों के अनुसार कई मरने वालों का प्रशासन के दबाव में अंतिम संस्कार कर दिया गया। कई बीमार दूसरे अस्पताल में भर्ती हैं। आरोप है कि शनिवार को पुलिस जिला अस्पताल पहुंची और मरीजों को किसी अन्य अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराने का दबाव बनाने लगी। हालांकि विरोध के बाद पुलिस लौट गई।