फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The young man 's body was found hanging from tree

पेड़ से लटकी मिली युवक की लाश

Thu, 11 Feb 2016 11:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Thu, 11 Feb 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
The young man 's body was found hanging from tree
मुबारकपुर थाना क्षेत्र के काशीपुर गांव के सिवान में मौजूद पीपल के पेड़ पर गुरुवार की दोपहर एक युवक की लाश लटकी मिलने से सनसनी फैल गई। पेड़ पर करीब पचास फीट उपर लटकी लाश को बच्चों ने देखा। घटना की जानकारी होने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचित किया।
विज्ञापन


 पुलिस शव को पेड़ से उतरवाकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दी। थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रथम दृष्टया घटना आत्महत्या की है। विकृत होने के कारण शव की शिनाख्त नहीं की जा सकी। थानाध्यक्ष मुबारकपुर संतलाल यादव ने बताया शव पेड़ से उतारा गया। शव-विकृत हो चुका था।
विज्ञापन


अनुमान लगाया गया कि लाश कई दिनों से पेड़ पर लटकी है। पुलिस शव का शिनाख्त कराने का प्रयास की। कोई सफलता नहीं मिली। थानाध्यक्ष की मांने तक मृत युवक की उम्र करीब 35 वर्ष रही होगी। बोले पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर युवक के मौत के वास्तविक कारण की जानकारी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


काम पर निकले मजदूर की तीसरे दिन मिली लाश : मार्टिनंगंज। दीदारगंज थाना क्षेत्र के सुरहन गांव के सीवान स्थित कुएं में गुरुवार की दोपहर युवक की लाश उतराई मिली। शव बाहर निकाले जाने पर शव की शिनाख्त गांव निवासी युवक सुखराम के रूप में हुई। शव देखकर मृतक की विधवा ने पति की हत्या करने का आरोप लगाया।

 सुखराम 35 सुरहन गांव निवासी लक्ष्मन राम का पुत्र था। वह मजदूरी करता था। तीन दिन पूर्व 07 फरवरी को वह घर से कौरा गहनी गांव काम करने के लिए गया। बताया जाता है कि काम खत्म होने पर सुखराम साइकिल से घर जाने के लिए चला लेकिन घर नहीं पहुंचा।

परिवार के सदस्यों को दूसरे दिन उसकी साइकल गांव के सीवान में मिली। इस दौरान सुखराम की पत्नी अपने मायके गई थी, परिवार के सदस्य समझे की साइकल खड़ी कर सुखराम ससुराल पत्नी को लाने चला गया होगा। इस बीच बुधवार को सुखराम की पत्नी नर्मदा मायके से चलकर घर पहुंची तो परिवार के सदस्यों ने उससे सुखराम के बारे में पूछा। नर्मदा पति के बारे में जानकारी न होने की बात कही।


इस पर चिंतित परिवार के सदस्य उसकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान युवक की लाश कुंए से बरामद हुई। सूचना देने पर मौके पर पहुुंची पुलिस शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी। थानाध्यक्ष दीदारगंज ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर सुखराम की मौत के कारण की जानकारी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed