फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The two communities clashed flirting

छेड़खानी को लेकर दो समुदाय भिड़े

Mon, 30 May 2016 12:06 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Mon, 30 May 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
 The two communities clashed flirting
बच्चे की मौत - फोटो : demo pics
छेड़खानी के विवाद में शनिवार की शाम सात बजे रानी की सराय थाने के कोटिला गांव मेें दो समुदायों के लोग आमने-सामने हो गए।  मारपीट और पथराव में दोनों तरफ के तीन लोग घायल हो गए। इनका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। घायलों में एक की हालत गंभीर है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और लोगों को शांत कराया। गांव में तनाव को देखते हुए फोर्स तैनात कर दी गई है। 16 लोगों को इस मामले में गिरफ्तार किया गया है। दोनों पक्षों ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।  
विज्ञापन


एसओ रानी की सराय मिथिलेश मिश्र के अनुसार कोटिला गांव निवासी एक समुदाय के दो युवकों ने शनिवार की शाम सात बजे दूसरे समुदाय की बस्ती में जाकर ताड़ी पी थी और नशे में धुत होकर वहां की महिलाओं और युवतियों पर फब्तियां कसते हुए छेड़खानी करने लगे थे। इस पर बस्तीवालों ने उन्हें लात, घूसों से पीट दिया। युवकों के पीटे जाने की सूचना उनके मुहल्ले वालों को हुई तो वे लाठी, डंडे से लैस होकर दूसरे समुदाय की बस्ती में घुस गए और एक युवक को पीटने लगे।
विज्ञापन


इससे बस्ती में हड़कंप मच गया। दोनों समुदायों के लोग आमने-सामने हो गए। मारपीट के साथ ईंट-पत्थर भी चलने लगे। ऐन वक्त पर पुलिस पहुंच गई और मामला शांत कराते हुए घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों में एक पक्ष से नसीम (32), अरमान (28) तथा दूसरे पक्ष से हरिश्चंद राम शामिल हैं। अस्पताल में नसीम की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के संबंध में एक पक्ष से शैरुनिशा पत्नी दिलशेर ने दस नामजद और 15 अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। जबकि दूसरे पक्ष से रामलोचन ने नौ नामजद और 15 अज्ञात को आरोपित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने संगीन धाराओं में केस दर्ज कर एक पक्ष से मो. मोअज्जम, मो. मोहीन, मुदीन, अरमान, वसीम और इरशाद अहमद और दूसरे पक्ष से कैलाश, सुनील, फेंकू, संजय, रविंद्र, त्रिलोकी, अभिषेक, बजरंगी, जितेंद्र और कतवारु को गिरफ्तार कर लिया है। सीओ सदर योगेंद्र सिंह ने बताया पुलिस की सक्रियता के चलते बड़ी घटना होते-होते टल गई। स्थिति नियंत्रण में है। दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है। दोनों तरफ के सोलह आरोपियों को गिरफ्तार कर उनका चालान कर दिया गया। एहतियातन गांव में फोर्स तैनात है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed