फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Student killed biker crushed by truck

ट्रक से कुचल साइकल सवार छात्रा की मौत

Thu, 19 Jan 2017 11:56 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Thu, 19 Jan 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
Student killed biker crushed by truck
सड़क हादसों में बालक सहित सात घायल - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज थाना क्षेत्र के सरदहा बाजार में गुरुवार की सुबह साइकल से स्कूल जाते समय अनियंत्रित ट्रक से कुचलकर छात्रा की मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया।
विज्ञापन


महराजगंज थाना क्षेत्र के हरखपुराबेलदार गांव निवासी ज्योति (15) पुत्री बलिराम चार बहन और दो भाइयों में चौथे नंबर पर थी। वह सरदहां बाजार के पास एक स्कूल में कक्षा नौ में पढ़ती थी। गुरुवार की सुबह ज्योति अपनी साइकल से स्कूल जा रही थी। जैसे ही वह सरदहा बाजार के समीप पहुंची कि सामने से आ रहा अनियंत्रित ट्रक ने ज्योति की साइकल में टक्कर मारी और वह सड़क पर गिर गई। ज्योति का सिर ट्रक के पहिये के नीचे आ गया। घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची। ज्योति की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। ट्रक को लेकर पुलिस थाने चली गई। बेटी की मौत हो जाने से परिवार में कोहराम मचा है। उधर, घटना की जानकारी होने पर कालेज प्रबंधक ने कालेज में शोकसभा का आयोजन कर विद्यालय बंद कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed