फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Shot in revenge , critical

रंजिश में मारी गोली, हालत गंभीर

Sun, 27 Mar 2016 12:15 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Sun, 27 Mar 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
शहर के अनंतपुरा मुहल्ले में शुक्रवार की रात मनबढों ने पुरानी रंजिश को लेकर युवक को गोली मार दी। घायल को सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां हालत गंभीर देख डाक्टर ने उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। गोली युवक के सीने को पार कर निकल गई है। दूसरी तरफ घटना बाबत घायल के भाई ने कोतवाली में चार लोगों को आरोपित करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई। 
विज्ञापन


अनंतपुरा मुहल्ला निवासी जितेंद्र सोनकर (30) पुत्र रामचंदर और मुहल्ले के चंदन शर्मा के बीच 24 मार्च होली के दिन रंग लगाने को लेकर मारपीट हुई थी। हालांकि उस वक्त तो मामला शांत हो गया। लेकिन तनाव बरकरार रहा।
विज्ञापन


शुक्रवार की रात दस बजे के करीब जितेंद्र अपने घर के पास मौजूद था, तभी उसका विरोधी अपने चार साथियों के संग वहां पहुंचा, और जितेंद्र पर हमला कर दिया। बताया जाता है जितेंद्र बचाव करने के लिए वहां से भागा, इस दौरान मनबढ़ों ने उसे दौड़ा लिया। साथ ही उस पर तमंचे से फायर किया। गोली जितेंद्र के सीने में लगी। परिणामस्वरुप वह लहुलूहान होकर गिर गया। शहर के अति व्यस्त मुहल्ले में गोली चलने से अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आनन-फानन में लोग जितेंद्र को जिला अस्पताल में भर्ती कराए। जहां हालत गंभीर देख डाक्टर ने उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। दूसरे दिन शनिवार की शाम तक वह जीवन-मौत से जूझ रहा था। इधर घटना के संबंध में जितेंद्र के भाई नीरज सोनकर ने तहरीर देकर इन चारों के खिलाफ केस दर्ज कराया। शहर कोतवाल मो. ईसा खां ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। इसमें मुहल्ला निवासी चंदन शर्मा, कलीन सिंह, पल्लू शर्मा और बाबू गोंड़  को नामजद किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed