{"_id":"5766eab04f1c1bd76711b6f1","slug":"moving-market-sell-grain-caught","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजार में बेचने ले जाया जा रहा अनाज पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाजार में बेचने ले जाया जा रहा अनाज पकड़ा
ब्यूरो / अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Mon, 20 Jun 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
सार्वजनिक वितरण प्रणाली
तरवां थाना क्षेत्र के परसौली गांव के पास पिकअप पर लदा खाद्यान्न पकड़ा गया। शिकायत की गई थी कि खाद्यान्न अवैध तरीके से बेचने के लिए ले जाया जा रहा है। इसकी सूचना पर पुलिस पहुंची। खाद्यान्न लदी गाड़ी को पकड़ थाने में खड़ा करा दिया। मामले की जांच की जा रही है।
परसौली गांव के कुछ लोगों ने रविवार को एसडीएम और पुलिस की सूचना दी कि अवैध तरीके से खाद्यान्न बेचने के लिए ले जाया जा रहा है। यह जानकारी मिलने पर एसडीएम लालगंज अयोध्या प्रसाद ने एसओ तरवां को सूचना दी। पुलिस ने परसौली गांव के बाहर ही पिकअप को पकड़ ली। गाड़ी थाने पर खड़ी है।
एसडीएम लालगंज अयोध्या प्रसाद ने बताया कि आपूर्ति अधिकारी को मामले की जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया गया है। वह अपने स्तर से जांच पड़ताल कर रहे हैं।