फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Following the prison chief ministerial candidate

ब्लाक प्रमुख पद के दावेदार को जेल

Fri, 20 Nov 2015 11:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Fri, 20 Nov 2015 11:30 PM IST
विज्ञापन
Following the prison chief ministerial candidate
मिर्जापुर ब्लाक से प्रमुख पद की तैयारी में जुटे बलवंत यादव शुक्रवार को जेल भेज दिए गए। शहर कोतवाली पुलिस ने शांतिभंग की धारा में चालान कर दिया मगर कंधरापुर थाने में उनके विरुद्ध दर्ज मुकदमे के चलते एसडीएम न्यायालय से ही उन्हें जेल जाना पड़ा।
विज्ञापन



उधर इस कार्रवाई से नाराज बलवंत के समर्थक एसपी दफ्तर के बाहर जमकर हंगामा करने लगे। बाद में पुलिस अधीक्षक से बातचीत के बाद सभी वापस लौट गए।


बताते चलें कि नगर कोतवाली क्षेत्र के देवपार गांव निवासी पूर्व प्रमुख साधू यादव के पुत्र बलवंत यादव को प्रस्ताव को धमकाने के आरोप में पुलिस ने गुरुवार की शाम गिरफ्तार कर लिया। सुबह पुलिस ने शांतिभंग की आशंका में केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन



सिपाही बलवंत को लेकर एसडीएम न्यायालय में पहुंचे तो एसडीएम डा. अशोक कुमार सिंह ने उन्हें शांति भंग की आशंका में जमानत दे दी लेकिन वहां पहले से मौजूद कंधरापुर थाने की पुलिस ने एक अन्य मामले में बलवंत को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



दीवानी न्यायालय में पेश करने के बाद कोर्ट ने उन्हें जेल भेज दिया। एसओ कंधरापुर ने बताया कि बलवंत के विरुद्ध तीन अक्तूबर को आखापुर गांव निवासी उमेश गौतम ने गालीगलौज, जान मारने की धमकी और दलित उत्पीड़न एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले में बलवंत फरार चल रहे थे।



उधर बलवंत यादव के जेल भेजे जाने की सूचना से नाराज उनके समर्थक पुलिस अधीक्षक कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करने लगे। उन्हें जल्द छोड़ने के लिए एसपी से मिले। एसपी ने समर्थकों से कहा कि अगर मुकदमा दर्ज है तो पुलिस कार्रवाई करेगी। एसपी नगर विनोद कुमार ने बताया कि कंधरापुर थाने में बलवंत के विरुद्ध दर्ज मुकदमे की वजह से गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed