फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Dubai wage jobs make grabbed 15

दुबई में नौकरी करा हड़पी 15 की मजदूरी

Tue, 18 Oct 2016 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/आजमगढ
अमर उजाला ब्यूरो/आजमगढ Updated Tue, 18 Oct 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
 Dubai wage jobs make grabbed 15
बाल मजदूर - फोटो : demo pic
रुपये लेकर टूरिस्ट वीजा पर लोगों को दुबई ले जाकर उनसे नौकरी कराने और रुपये हड़पने वाले गिरोह का भंडाफोड़ अपराध शाखा वाराणसी की यूनिट की जांच में हुआ है। फर्जीवाड़ा उजागर होने पर इसकी शिकायत एसपी आजमगढ़ से की गई। एसपी के आदेश पर निजामाबाद थाने में रविवार को केस दर्ज किया गया। मामले की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी गई है।
विज्ञापन


एसपी कुंतल किशोर ने बताया कि निजामाबाद थाना क्षेत्र के मोहज्जबपुर गांव निवासी संतोष कुमार ने 13 अक्तूबर को आर्थिक अपराध शाखा वाराणसी यूनिट में शिकायत की थी। उसमें आरोप लगाया था कि बरदह थाना क्षेत्र के तुंगीरशूलपुर गांव निवासी अखिलेश पुत्र फिरतू, शहर कोतवाली जौनपुर के फिरोजपुर शाहपुर गांव निवासी अब्दूलहई पुत्र अब्दूल रऊफ और चेन्नई के पी गोविंद पुत्र पेरुलम फर्जी कागजात के आधार पर लोगों को विदेश भेजने का रैकेट चलाते हैं।
विज्ञापन


संतोष का आरोप है कि तीनों ने उसके अलावा गांव के संतरा लाल सहित 15 लोगों से विदेश भेजने के लिए 80-80 हजार रुपये लिया। रुपये नौकरी वाले वीजा पर भेजने के लिए गए थे लेकिन इन्हें टूरिस्ट वीजा पर करीब छह माह पूर्व दुबई भेज दिया। वहां, इनसे मजदूरी करवाया गया लेकिन मजदूरी की रकम आरोपियों ने हड़प लिया। किसी तरह से पीड़ित अपने घर पहुंचे और दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए संतोष कुमार ने अपराध शाखा में शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की जांच निरीक्षक अपराध शाखा वाराणसी विजय मिश्रा को सौंपी गई है। जांच में फर्जीवाड़ा उजागर हुआ। जांच रिपोर्ट एसपी आजमगढ़ को सौंपी गई। उनके निर्देश पर रविवार को एसओ निजामाबाद राजेश सिंह ने तीनों के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया। जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed