फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Corpse dug grave

कब्र खोदकर निकाली गई लाश

Sat, 19 Mar 2016 12:08 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Sat, 19 Mar 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
Corpse dug grave
कब्र खोदकर निकाली गई लाश
शहर के लछीरामपुर मुहल्ले में प्राइवेट डॉक्टर की लापरवाही से हुई नवजात की मौत का मामला गहराता जा रहा है। शुक्रवार को एसडीएम सदर की मौजूदगी में पुलिस ने नवजात की लाश कब्र खोदकर निकाली और पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। पुलिस ने पिता की तहरीर पर डॉक्टर के विरुद्ध रिपोर्ट भी दर्ज कर ली। 
विज्ञापन


 शहर कोतवाली के तकिया   निवासी हाजी कलामुद्दीन की पत्नी सगीना खातून को प्रसव पीड़ा होने पर सोमवार को लछीरामपुर क्षेत्र में स्थित नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था, जहां आपरेशन कर प्रसव कराते समय नवजात की गर्दन की नस कट गई और बच्ची की मौत हो गई। डाक्टर ने बगैर घरवालों को सूचना दिए गर्दन की सर्जरी कर नवजात को मां के बगल में सुला दिया। बुधवार को उसे बच्ची के गर्दन कटने से मौत होने की जानकारी हुई तो घरवाले हंगामा करने लगे।  

विज्ञापन

गुरुवार की रात पुलिस ने कलामुद्दीन के बेटे अमीनुल्लाह से तहरीर लेकर संजीवनी नर्सिंग होम की संचालिका डाक्टर अर्चना मैसी पर केस दर्ज किया। शुक्रवार को एसडीएम सदर   के नेतृत्व में सीओ नगर डा. केके सरोज, शहर कोतवाल मो. ईसा खां  कब्रिस्तान पहुंचे और कब्र खोदकर बालिका की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed