फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Beaten by the investigating officer as soon Mnbdhon

जांच अधिकारी के जाते ही मनबढ़ों ने पीटा

Fri, 24 Jun 2016 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/आजमगढ
अमर उजाला ब्यूरो/आजमगढ Updated Fri, 24 Jun 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
निजामाबाद तहसील क्षेत्र के तहबरपुर गांव में कोटे का विवाद गहराता जा रहा है। गुरुवार को ग्रामीणों के शिकायत की जांच करने पहुंचे नायब तहसीलदार लालधर यादव और पूर्ति निरीक्षक पद्माकर उपाध्याय ने प्राथमिक विद्यालय परिसर में लोगों का बयान दर्ज किया। उनके जाते ही मनबढ़ों ने पीटकर महिला सहित चार लोगों को घायल कर दिया। यह लोग जब थाने में कार्रवाई के लिए पहुंचे तो पुलिस ने सभी को थाने पर बैठा लिया। एसओ ने कहा कि सभी का शांति भंग में चालान किया जाएगा। 
विज्ञापन


तहबरपुर गांव के ग्रामीणों ने कोटेदार पर राशन न वितरण करने का आरोप लगाते हुए एसडीएम निजामाबाद के यहां शिकायती पत्र दिया था। दो दिन पूर्व मंगलवार को तहबरपुर बाजार में सड़क जाम भी किया था। मामला तूल पकडऩे पर गुरुवार को एसडीएम के निर्देश पर नायब तहसीलदार निजामाबाद और पूर्ति निरीक्षक तहबरपुर जांच करने पहुंचे। तहबरपुर गांव में स्थित प्राइमरी पाठशाला में कोटेदार के पक्ष और शिकायत करने वालों का बयान दर्ज किया।
विज्ञापन


दोपहर करीब दो बजे अधिकारी बयान लेने के बाद चले गए। इस दौरान वहां मौजूद दोनों गुट के बीच कहासुनी के बाद मारपीट होने लगी। मनबढ़ सोनी पत्नी सुभाष वर्मा को पीटने लगे। बीच बचाव करने आए काशीराम, प्रमोद कुमार सहित चार लोगों को पीट दिया। हालांकि गांव वालों के हस्तक्षेप से वहां मामला शांत हो गया लेकिन घायलों को लेकर गांव के तमाम महिला और पुरुष थाने पहुंच गए और कार्रवाई की मांग करते हुए थाना घेर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हंगामे की सूचना पर वहां सीओ बूढऩपुर के साथ आसपास के कई थानों की फोर्स पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को छोड़ दिया जबकि गांव के चार पुरुषों समेत 40 महिलाओं को थाने पर बैठा लिया। सीओ बूढऩपुर राधेश्याम ने बताया कि थाने पर बैठाए गए लोगों का शांति भंग की धारा में चालान किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed