फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Asking the handloom operators million extortion

हैंडलूम संचालक से मांगी दस लाख की रंगदारी

Thu, 07 Dec 2017 11:30 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़ Updated Thu, 07 Dec 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
Asking the handloom operators million extortion
extortion
आजमगढ़। वाराणसी का एक बदमाश बीते कई दिनों से मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले हैंडलूम संचालक को फोन कर दस लाख रुपये की रंगदारी मांगी है। साथ ही धमकी दी है कि यदि रुपये नहीं मिले तो तुम्हारे परिवार की हत्या कर दी जाएगी।
विज्ञापन


लगातार कई दिनों से धमकी भरा फोन आने से डरा- सहमा परिवार छिपकर रह रहा है। बुधवार को उसने मेहनाजपुर थाने में इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


पीड़ित निजामुद्दीन अंसारी मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के ढकवा गांव के निवासी हैं। वह बीते कई वर्ष से वाराणसी में रहकर हैंडलूम चलाते हैं। वर्तमान समय में निजामुद्दीन के वाराणसी में आठ हैंडलूम चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह हैंडलूम बनाने के कुशल कारीगर भी है। निजामुद्दीन ने बताया कि नौ नवंबर को उसकी मोबाइल पर फोन आया। फोन करने वाले ने अपने को वाराणसी जिला का एक कुख्यात बदमाश बताते हुए दस लाख रुपये की रंगदारी मांगी।

साथ ही रुपये न देने पर परिवार को जान से मारने की धमकी दी है। निजामुद्दीन पहले तो इसे किसी की शरारत समझकर शांत हो गया। लेकिन धमकी भरा फोन बार-बार आने से वह भयभीत होकर घर चला आया। वर्तमान समय में वह छिप-छिपकर रह रहा है।


बुधवार को उसने मेहनाजपुर थाने में घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई। सीओ लालगंज रविशंकर प्रसाद ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस पीड़ित द्वारा उपलब्ध कराए गए नंबरों के जरिए बदमाशों का लोकेशन ले रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed