{"_id":"a0b9495c9b5d70c0f05360e0346b4e44","slug":"aged-knockout-killing-five-on-the-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वृद्ध की पीटकर हत्या, पांच पर केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वृद्ध की पीटकर हत्या, पांच पर केस
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Fri, 22 Jan 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के नेवादा गांव में शुक्रवार को भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट में एक वृद्ध की लाठी-डंडे से पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। दो आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, शेष की तलाश की जा रही है।
गांव निवासी श्यामधारी और मंगरू के बीच लगभग 10 वर्षों से जमीन विवाद चल रहा है। मंगरू और श्यामधारी की जमीनों के बीच चकमार्ग है। मंगरू ने पहले ही अपनी जमीन की घेराबंदी कर ली थी और दबंगई से श्यामधारी के खेत से चकमार्ग ले जाना चाहता था।
विवाद की वजह से जमीन की कई बार पैमाइश भी हो चुकी है, लेकिन मामले का निस्तारण नहीं हो सका। जमीन को लेकर गुरुवार को भी वार्ता हुई थी लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। शुक्रवार की सुबह मगंरू विवादित स्थल पर निर्माण कराने लगा। श्यामधारी के विरोध जताने पर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई।
विज्ञापन
घटना में मंगरू पक्ष के लोगों ने श्यामधारी 70 को लाठी डंडे से पीटकर बुरी तरह घायल कर दिया। जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
घटना के दो आरोपियों मंगरू पुत्र मैनेजर और संदीप पुत्र मंगरू को मौके से गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष तहबरपुर रत्नेश कुमार सिंह ने बताया कि पुराने जमीनी विवाद में यह हत्या हुई है। मामले में पांच नामजद लोगों पर मुकदमा दर्ज कर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।