फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   कोर्ट के आदेश पर अल्लन को भेजा गया जेल

कोर्ट के आदेश पर अल्लन को भेजा गया जेल

Sat, 23 Mar 2019 11:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Mar 2019 11:47 PM IST
विज्ञापन
कोर्ट के आदेश पर अल्लन को भेजा गया जेल
आजमगढ़। एसटीएफ लखनऊ द्वारा गिरफ्तार किया गया गंभीरपुर थाना क्षेत्र के जहानियापुर गांव निवासी वजीर हसन उर्फ अल्लन पुत्र जमीर को पुलिस ने दूसरे दिन शनिवार को गंभीरपुर थाने की पुलिस को सौंप दिया। जहां से उसे अदालत में पेश किया गया। कोर्ट के आदेश पर अल्लन को जेल भेज दिया गया। उसे गंभीरपुर थाने की पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। हालांकि पुलिस की अर्जी पर 25 मार्च को सुनवाई होनी है। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के जहानियापुर गांव निवासी वजीर हसन उर्फ अल्लन पेशवर अपराधी है। उसके विदेश के रहने वाले कई लोगों से संपर्क है। 12 नवंबर 2016 की शाम को गंभीरपुर थाना क्षेत्र के लहबरिया बाजार के पास नहर पुलिया पर अंधाधुंध गोलियां बरसाते हुए बदमाशों ने बिलरियागंज थाना क्षेत्र के बिंदवल गांव निवासी आजम कसाई की हत्याकर दी। इस मामले में कुल चार लोग आरोपित किए गए थे। जिसमें तीन लोग पहले ही गिरफ्तार कर लिए गए थे। जबकि अल्लन फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी न होने पर डीआईजी आजमगढ़ परिक्षेत्र की तरफ से 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। शुक्रवार को एसटीएफ लखनऊ की टीम ने अल्लन को गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को एसटीएम ने अल्लन को गंभीरपुर थाने की पुलिस को सौंप दिया। जहां से उसे कोर्ट में पेश किया गया। अदालत के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया। प्रभारी निरीक्षक गंभीरपुर अरविंद कुमार पांडेय ने बताया कि अल्लन को रिमांड पर लेकर पूछताछ करने के लिए कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया गया है। जिस पर 25 मार्च को सुनवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed