फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   सच जानने के लिए आज पुन: होगी पूछताछ

सच जानने के लिए आज पुन: होगी पूछताछ

Fri, 30 Nov 2018 12:27 AM IST
Updated Fri, 30 Nov 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
सच जानने के लिए आज पुन: होगी पूछताछ
रानी की सराय। 16 नवंबर की शाम रानी की सराय थाना क्षेत्र की रहने वाली प्राइवेट स्कूल की शिक्षिका से हुए गैंगरेप और पुलिस के खुलासे पर उठे सवालों का सच जानने के लिए शुक्रवार को एसपी ग्रामीण नरेंद्र प्रताप सिंह पीड़ित शिक्षिका और उनके घर वालों से पूछताछ करेंगे। उन्होंने एसओ रानी की सराय के जरिए पीड़ितों को अपने यहां उपस्थित होने के लिए बुलवाया है। इधर गुरुवार को सामाजिक संगठनों के लोग पीड़िता के घर पहुंचकर न्याय दिलाने के लिए हर संभव मदद करने का भरोसा दिया। इस दौरान लोकजन शक्ति पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शिवमोहन शिल्पकार ने पीड़ित परिवार को 11 हजार रुपये की आर्थिक मदद की। साथ ही घटनाक्रम की विधिवत जानकारी ली। इस घटना के लिए पुलिस को जिम्मेदार ठहराते हुए शिवमोहन ने कहा कि दोषियों को हर हाल में सजा मिलनी चाहिए। इसके लिए हमारी पार्टी हर स्तर की लड़ाई लडने को तैयार है। पूरे मामले की सीबीसीआईडी से जांच कराने की मांग किया। जबकि जन कल्याणी जन कल्याण सेवा संस्थान के प्रबंधक संगीता चौहान ने कहा कि पुलिस इस मामले को दबाकर आरोपियों का पक्ष ले रही है। यह मामला अब महिलाओं के सम्मान से जुड़ चुका है। इसलिए पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए हर स्तर की लड़ाई लड़ी जाएगी। इनके साथ राजेश विश्वकर्मा, पुष्पा सरोज, दुर्गा राय, अनिल राय, राम प्रकाश त्रिपाठी आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


अस्पताल पहुंचे घर वालों ने की पहचान
बलरामपुर। फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के सैदपुर डगरा के पास बुधवार को गरीब नवाज एक्सप्रेस ट्रेन से कटकर आत्महत्या करने वाले अधेड़ की पहचान गुरुवार को जिला अस्पताल पहुंचे घर वालों ने की। परिवारवालों के मुताबिक मृत अधेड़ साहब यादव (55) पुत्र झिनकू था। वह पवई थाना क्षेत्र के डेहरी गांव का निवासी था। घरेलू कलह से तंग होकर घर से निकला था और ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर लिया। साहब एक बेटा और चार बेटियों का पिता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed